Saturday, April 27, 2024
HomeStatesUttarakhandश्रीनगर गढ़वाल के दौरे पर सीएम धामी और भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष

श्रीनगर गढ़वाल के दौरे पर सीएम धामी और भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या श्रीनगर गढ़वाल के दौरे पर है। उन्होंने यहां हेलीपैड पर पहुंच बाइक रैली हिस्सा लिया। रैली का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भा.ज.यु.मो. राष्ट्रीय अध्यक्ष , सांसद तेजस्वी सूर्या ने  युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्हें आज युवाओं के बीच आकर अपने को गौरवशाली महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा युवा वह होता है जिसके पैरों में गति होती है, जिसकी आवाज एवं इरादे बुलंद होते हैं, असंभव को संभव बनाना जानता हो, एवं जो अपने लक्ष्य को भलीभांति साधना जानता हो। हमारी युवा शक्ति प्रदेश में विकास की नई नींव रखने के साथ प्रदेश के भाग्य को बदलेगी। प्रदेश सरकार की यह प्राथमिकता है की युवाओं को नए अवसर प्रदान करवाएं । प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 24000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने वात्सल्य योजना, महालक्ष्मी किट जैसी तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।इसके बाद रामलीला मैदान में सभा को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि भाजपा परिवार वालों की नहीं, बल्कि कार्यकर्त्ताओं की पार्टी है। इसलिए भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भी है। उत्तराखंड के संदर्भ में तेजस्वी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व केंद्रीय परिवहन मंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का भी उल्लेख किया।
प्रदेश में नया इतिहास रचेंगे युवा:   रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रैली में उमड़े युवाओं के जन सैलाब को देखते हुए कहा कि युवाओं का ये जोश और उत्साह प्रदेश में नया इतिहास रचने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी सबसे ज्यादा भरोसा युवा शक्ति पर ही है। बिना नाम लिए कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए सीएम ने कहा कि भ्रष्टाचारियों को जनता सबक सिखाएगी।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनावहोने में बस कुछ ही वक्त बचा है। राजनीतिक दलों ने भी जोर आजमाइश भी तेज कर दी है। भाजपा के दिग्गज भी देवभूमि का दौरा कर यहां की जनता को साधने में जुटे हुए हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा भी पूरी तरह से तैयारियों में जुटी हुई है। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भी उत्तराखंड पहुंच रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया। वे दो दिनी दौरे पर यहां पहुंचे।
तेजस्वी ने दिया अबकी बार 60 के पार नारा  :  दौरे के पहले दिन तेजस्वी ने न सिर्फ मोर्चा के जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री, सभी मंडलों के अध्यक्ष और इंटरनेट मीडिया प्रभारियों की बैठक ली, बल्कि कार्यकर्त्ताओं से चुनाव में जुटने का भी आह्वान किया। तेजस्वी सूर्या ने कहा कि यहां अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा एक बार फिर से प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा अबकी बार 60 पार का नारा साकार कर प्रदेश में युवा सरकार बनानी है। इसके लिए सभी को जी जान से जुटना होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments