बादल फटने से यमुनोत्री राजमार्ग सात जगह बाधित, वाहन मलबे में दबे, पशु धन की हानि

0
847

उत्तरकाशी, शुक्रवार की देर रात बादल फटने से सीमान्त उत्तरकाशी जिले के विकास खण्ड पुरोला/नौगांव में भारी नुकसान की खबर है। इसके अलावा पौड़ी समेत अन्य जिलों में भी भारी बारिश से मार्ग अवरुद्ध होने के समाचार हैं। घरों व खेतों को बरसात से काफी नुकसान हुआ है। बारिश से हुई तबाही के ब्यौरा एकत्रित किया जा रहा है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सात स्थानों पर बाधित है। पेड़ गिरबे व भू- स्खलन से रास्ते बंद हो रखे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक उप तहसील धौन्तरी अन्तर्गत धोन्तरी के पास से भूस्खलन व मलवा आने से 7-8 आवासीय घरों व खेतों में मलबा/पानी से काफी नुकसान हुआ है। प्रा0 स्वास्थ केन्द की दीवार टूट गयी। जन-धन की हानि नहीं है।

SDRF प्रमुख मणिकांत मिश्रा ने बताया कि तहसील बडकोट अन्तर्गत गंगनानी के राष्ट्रीय राजमार्ग के 30 मीटर भाग में अत्यधिक मलबा आने के कारण कुछ व्यवसायिक होटलों, एक आश्रम एवं लगभग 7-8 पार्क किये गये वाहन मलबे में फंसे है। इन स्थानों पर एसडीआरएफ/अग्निशमन की राहत-बचाव टीम रात्रि 2:00 बजे से तैनात है। इस क्षेत्र में लगभग 40 ग्रामों की विद्युत आपूर्ति बाधित है। तहसील पुरोला अन्तर्गत छाडा खड्ड में कटवा से कुछ आवासीय भवन खतरे की जद में आये है। सभी स्थानों पर एसडीआरएफ के जवान, उप जिलाधिकारी, पुलिस, फायर सर्विस के एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद है।

कस्तूरबा विद्यालय में के सभी बच्चे व स्टॉफ सुरक्षित है। एक गाय व बछड़ा दबने की सूचना है। गंगनानी बड़कोट हाईवे पर गिरे पेड़ों को काटकर मार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

 

अतिवृष्टि के कारण धौतरि पुरोला बड़कोट में जनजीवन अस्त व्यस्त

पुरोला और बड़कोट में बादल फटने और अतिवृष्टि से भारी नुकसान | RajKaj Live

बड़कोट तहसील के गंगनानी नामक स्थान पर देर रात हुई अतिवृष्टि के कारण मलबा आने से टूरिस्ट कॉटेज क्षतिग्रस्त हुए हैं और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के परिसर में भी मलवा घुस गया है l
पुरोला के छाड़ा खण्ड में भी बादल फटने के कारण हुए भूस्खलन से भूमि कटाव और कुछ घरों और दुकानों में मलवा घुस गया है l घटना स्थल पर रात में ही एसडीआरएफ और प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, इन घटनाओं में कोई भी जनहानि के समाचार नहीं है.
डुंडा तहसील के अंतर्गत धोत्री गांव के ऊपर हुए भू धंसाव से मनीराम बहुगुणा बुद्धि प्रकाश, कीर्ति प्रसाद बहुगुणा के भवन के अंदर मालवा घुस रखा है यहां पर भी किसी प्रकार की जनहानि के समाचार नहीं है प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद है और प्रभावितों को यथासंभव सहायता प्रदान करने में जुटी है,