Thursday, August 13, 2026
HomeStatesUttarakhandबादल फटने से तमक नाले में आया सैलाब, पुल बहा, बीआरओ कर्मी...

बादल फटने से तमक नाले में आया सैलाब, पुल बहा, बीआरओ कर्मी लापता

चमोली, उत्तराखंड में लगातार चली बारिश ने दुश्वारियां पैदा कर दी, वहीं सीमांत चमोली जिले में सोमवार शाम भारी बारिश के बीच बादल फटने से हालात बिगड़ गए। नीती घाटी में तमक नाला अचानक उफान पर आ गया। तेज बहाव और मलबे की चपेट में आने से नीती घाटी को जोड़ने वाला पुल बह गया। वहीं, सीमा सड़क संगठन के एक कर्मचारी के भी नाले के तेज बहाव में बहने की सूचना है। कर्मचारी के अभी तक लापता होने की बात सामने आ रही है। अचानक आई इस आपदा से सीमांत क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। तमक नाले में पानी का बहाव इतना तेज था कि देखते ही देखते पुल उसकी चपेट में आ गया और बह गया। पुल के बहने से नीती घाटी की आवाजाही और संपर्क व्यवस्था प्रभावित हुई है।
सोमवार शाम क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद तमक नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही देर में नाला विकराल रूप लेने लगा। इसी दौरान पुल तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
तमक नाले में आए तेज बहाव की चपेट में बीआरओ के एक कर्मचारी के आने की सूचना है। उसके लापता होने के बाद उसकी तलाश के प्रयास शुरू किए गए हैं। खराब मौसम और तेज बहाव के कारण राहत एवं खोज अभियान में चुनौती आने की आशंका है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments