Tuesday, August 4, 2026
HomeStatesUttarakhandस्थानीय नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा संगठन का...

स्थानीय नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा संगठन का 5 दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू

देहरादून, स्थानीय नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से फूल चंद नारी शिल्प गर्ल्स इण्टर कॉलेज, देहरादून में नागरिक सुरक्षा के वार्डनों/स्वयंसेवकों तथा स्कूल की छात्राओं एवं शिक्षकों आदि को नागरिक सुरक्षा संगठन का सामान्य प्रशिक्षण, प्राथमिक चिकित्सा, आपदा एवं राहत बचाव, अग्निशमन सेवा, हवाई हमलों से बचाव व अन्य सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण का शुभारम्भ एस.के. साहू, उपनियंत्रक, नागरिक सुरक्षा, देहरादून के पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में प्रारम्भ किया गया, 22 से 26 जुलाई तक चलने वाले इस 05 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपनियंत्रक द्वारा अवगत कराया गया कि प्रशिक्षण उपरांत स्कूल की छात्राओं को भी नागरिक सुरक्षा संगठन से अग्निशमन दल, प्राथमिक चिकित्सा, आपदा एवं राहत दल में स्वयंसेवक के रूप में जोड़ा जायेगा तथा समय-समय पर चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण तथा सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान भी पूर्व वर्ष की भांति चलाये जायेंगे।

उक्त प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में नीरज उनियाल घटना नियंत्रण अधिकारी द्वारा आपदा/हवाई हमले के प्रभावों के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि हवाई हमले में दुश्मन द्वारा किस प्रकार की क्षति मानव समाज को, उद्योगों, व्यापार आदि को पहुचाई जाती है। इस प्रकार की क्षति को कैसे कम किया जा सकता है। आपदा के समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए व क्या काम हमे नहीं करने चाहिए इस सम्बन्ध में तथा श्रीमती ममता नागर द्वारा नागरिक सुरक्षा से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर राहुल सोनकर, अमित वर्मा, विनय कुकसाल, सुमन सिंह, तनु शर्मा, कुलदीप सिंह, तनवीर सिंह, खुशीराम मैठानी, अंजलि नयाल, साजिद, राकेश कुमार, अर्पित सोनकर, संतोष बलोनी, ऊषा मनोरी, अमरजैन, राघव दुआ, प्रदीप राठौर, मनोज गौतम, मनोज कुमार प्रथम, शिव सिंह, शिव कुमार, मनोज कुमार द्वितीय, राकेश दर्पण सिंह रावत व विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षिकाएं एवं प्रशिक्षण ले रही छात्राओं द्वारा 05 दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments