Thursday, April 25, 2024
HomeTrending Nowचंडिका देवरा बन्याथ की तैयारियां जोरों पर, भक्ति मयी माहौल के बीच...

चंडिका देवरा बन्याथ की तैयारियां जोरों पर, भक्ति मयी माहौल के बीच श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

” दशज्यूला छैत्र की आराध्य देवी मॉ चंडिका बन्याथ की तैयारियां जोरों से चल रही है । दशको के बाद हो रहे इस धार्मिक आयोजन से छैत्रवासियों मे गजब का उत्तसाह देखने को मिल रहा है। आज भक्ति मयी माहौल व माता के जयकारों के बीच माता का फर्श नंदा देवी मंदिर आगर से चंडिका मंदिर महड़ पहुंचा”
(देवेन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग-जनपद की दशज्यूला पट्टी में आराध्य देवी चंडिका देवरा बन्याथ आयोजन की तैयारियां जोरों पर चल रही है , विजय दशमी से विधिवत शुरु होने वाले इस धार्मिक आयोजन की सभी तैयारियों में छैत्रवासी बढ़ चढ़कर भागीदारी कर रहे है। आज माता के फर्श को आगर नंदा देवी मंदिर से पौराणिक मंदिर महड़ लाया गया। दशज्यूला छैत्र के दर्जनों गॉवो से आये सैकड़ो की सख्या में श्रद्धालुओं द्वारा माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

दशज्यूला छैत्र मे लगभग 80 वर्षों बाद आराध्य देवी माता चंडिका देवरा बन्याथ का आयोजन किया जा रहा है। छैत्र के दर्जनों गॉवों के इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धा लुओं का जुटना शुरू हो गया है । देवरा बन्याथ की विधिवत शुरुआत से पूर्व तैयारियों को लेकर परंम्परागत पूजा अर्चना का दौर जारी है । दशको बाद हो रहे इस आयोजन को लेकर छैत्र वासी काफी उत्साहित है।
आज माता के फर्श को चंडिका के मायका आगर गॉव से महड़ लाया गया। इस अवसर पर देवरा बन्याथ समिति के पदाधिकारियों सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments