गोपेश्वर (चमोली)। अक्षत नाट्य संस्था में आज रविवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव पाल का संस्था की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्था के कलाकारों ने सुंदर स्वागत गीतों और लोकगीतों के माध्यम से अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियाँ दीं।
कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था के निर्देशक श्री विजय बशिष्ट ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों और उसके उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में श्री दीवान सिंह नेगी, ओमप्रकाश पुरोहित, आयुष बशिष्ट, हरीश भारती, रोशन बड़वाल, मंजू नेगी, कुसुम बशिष्ट और रिया बशिष्ट ने भी अपने विचार साझा किए।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन-
संस्था की कलाकार रिया सकलानी, प्रिया राणा, धीरज राणा और दिव्यांशु कुंवर, अमीषा रावत ने अपने मधुर गीतों से समां बांध दिया। संगीत के क्षेत्र में आयुष रावत ने बेहतरीन काम किया। आदर्श और दिव्यांशु ने गिटार व ढोलक पर संगत दी, जबकि आयुष रावत ने सिंथेसाइज़र और तबले पर अपना हुनर दिखाया। कार्यक्रम के व्यवस्थापक प्रियांशु पटवाल थे.कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील नाथन बिष्ट द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि ने दिया सहयोग का आश्वासन-
मुख्य अतिथि और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव पाल ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की। उन्होंने संस्था के प्रयासों को सराहते हुए अक्षत नाट्य संस्था को भविष्य में हर संभव सहयोग देने का पूरा भरोसा दिलाया।


Recent Comments