Friday, July 17, 2026
HomeStatesUttarakhandकालेज के पूर्व छात्र अनिल चन्द्र पुनेठा बने उत्तराखंड राज्य के मुख्य...

कालेज के पूर्व छात्र अनिल चन्द्र पुनेठा बने उत्तराखंड राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त

हरिद्वार 5 जनवरी (कुलभूषण) , एस एम जे एन पी जी कालेज हरिद्वार के पूर्व छात्र श्री अनिल चन्द्र पुनेठा आई ए एस को आज उत्तराखंड के मुख्य सूचना आयुक्त की शपथ दिलाई गई. श्री पुनेठा इससे पूर्व आन्ध्रप्रदेश राज्य के मुख्य सचिव के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं. आज शपथग्रहण समारोह के पश्चात उत्तराखंड में मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में अनिल चंद्र पुनेठा  ने कार्यभार संभाल लिया है.
श्री अनिल चन्द्र पुनेठा के मुख्य सूचना आयुक्त बनने पर कालेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष श्री महंत रविन्द्र पुरी एवं कालेज के प्राचार्य डा सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि यह कालेज के लिए अत्यंत ही हर्ष एवं गौरव का पल है.
डॉ सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि श्री पुनेठा ने महाविद्यालय से स्नातक की उपाधि ग्रहण की थी.
कालेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री महंत रविन्द्र पुरी ने कहा कि शीघ्र ही कालेज में श्री अनिल चन्द्र पुनेठा को आमंत्रित कर उनका सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा इससे वतर्मान में अध्ययन रत छात्र छात्राओं को प्रेरणा मिलेगी. कालेज की गौरव शाली परम्परा में इससे एक ओर आयाम स्थापित हुआ है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments