चौबट्टाखाल को सीआरआईएफ से मिली 47 करोड़ की तीन सड़कें, महाराज ने केन्द्रीय मंत्री का जताया आभार

0
604

पौड़ी (सतपुली), प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने केंद्रीय सड़क और अवसंरचना निधि के अंतर्गत सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार से अपने विधानसभा क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण सड़कों की स्वीकृति मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने केंद्रीय सड़क और अवसंरचना निधि के अंतर्गत सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार से अपने विधानसभा क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण सड़कों विकासखंड पाबौ में 14.50 करोड़ की लागत से बनने वाले 16.25 किमी लम्बे पाबौ-गड़ीगांव, पिनानी-दमदेवल मोटर मार्ग, विकासखंड ऐकेश्वर में 6.61 करोड़ की 7 किमी बैन्दूल मुसासु तुनाखाल मोटर मार्ग और 26 करोड़ की लागत की लागत से बनने वाली 24 किमी लंबी मरचूला सराईखेत बैजरों पोखड़ा सतपुली पौड़ी मोटर मार्ग के डामरीकरण सुधारीकरण एवं सड़क सुरक्षा की स्वीकृति मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

 

प्रदेश की आर्थिकी में पर्यटन एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है : मुख्य सचिव

देहरादून, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में हैलीपोर्ट और हेलीपैड्स की संख्या को लगातार बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।
मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश की आर्थिकी में पर्यटन एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र आपदा की दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हमें पूरे प्रदेश के विभिन्न स्थानों को सड़कों के साथ ही एयर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है। इससे पर्यटन क्षेत्रों में हाई एंड पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में आपदा जैसी परिस्थितियों में भी यह हेलीपैड अत्यधिक सहायक सिद्ध होंगे।
मुख्य सचिव ने जौलीग्रांट के पास हेलीपोर्ट एवं नैनीताल-मसूरी जैसे पर्यटन स्थलों के लिए आसपास के क्षेत्र में हेलीपैड शीघ्र तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स के लिए चिन्हित किए गए मामलों में वन भूमि हस्तांतरण आदि के कार्यों में तेजी लाए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने तैयार किए जा रहे हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स की प्रगति की भी जानकारी ली।
इस अवसर पर सचिव श्री सचिन कुर्वे एवं अपर सचिव एवं सीईओ यूसीएडीए श्री सी. रविशंकर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।