आपदा मानकों में बदलाव कर प्रभावितों को मिले लाभ: यशपाल आर्य  

0
374

नई टिहरी(आरएनएस)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने रविवार को बूढ़ाकेदार क्षेत्र के आपदाग्रस्त तोली व तिनगढ़ का भ्रमण कर प्रभावितों से मुलाकात की। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने प्रभावितों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। रविवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य आपदा प्रभावितों के लिए बनाए गए अस्थाई राहत शिविर राइंका बिनकखाल पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने प्रभावितों से कुशलक्षेम जानी। नेता प्रतिपक्ष ने तोली गांव में अपनी बेटी और पत्नी की मौत के बाद सदमें में आए वीरेंद्र को ढांढस बांधते हुए उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वर्षों से बूढ़ाकेदार क्षेत्र आपदा से ग्रसित है। जहां पर हर वर्ष आपदा से लोग जान गंवा रहे है। लेकिन सरकार अभी तक कोई पुख्ता इंतजाम नहीं कर पाई है। उन्होंने आपदा मानकों में बदलाव कर लोगों को लाभ देने की मांग की।