Thursday, June 4, 2026
HomeTrending Nowकोविड नियमों के उल्लंघन पर 436 लोगों का चालान

कोविड नियमों के उल्लंघन पर 436 लोगों का चालान

बागेश्वर। ओमिक्रोन के नियंत्रण को पुलिस ने अभियान चलाया है। एक जनवरी से अब तक 2636 लोगों को मास्क वितरित किए। कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर 436 लोगों का चालान भी काटा गया। अभियान रविवार को भी जारी रहा।जिले के नगर, गरुड़, कपकोट, कांडा, काफलीगैर में पुलिस लगातार अभियान पर है। ओमिक्रोन की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। बिना मास्क के बाजार आने वाले लोगों को मास्क दे रही है। बार-बार गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई भी की जा रही है। इसके अलावा शारीरिक दूरी का पालन, फेस मास्क का प्रयोग, साबुन से बार-बार हाथ धोना, सैनिटाइजर का उपयोग आदि के लिए जागरूक कर रही है। पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क का प्रयोग नहीं करने पर 33 लोगों का चालान किया और 16500 रुपये का जुर्माना वसूला। शारीरिक दूरी पर 403 लोगों का चालान कर 40400 रुपये अर्थदंड वसूला।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments