Friday, May 3, 2024
HomeTrending Nowहिमाचल प्रदेश की तर्ज पर सशक्त भू-कानून की मांग, भू-कानून संघर्ष मोर्चा...

हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर सशक्त भू-कानून की मांग, भू-कानून संघर्ष मोर्चा ने किया प्रदर्शन

देहरादून, पड़ोसी राज्य हिमाचल की तर्ज पर सशक्त भू-कानून की मांग को लेकर भू-कानून संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। रविवार को गांधी पार्क के मुख्य गेट के समक्ष प्रदर्शन करते हुए मोर्चा की सदस्य निर्मला बिष्ट और जगमोहन सिंह नेगी ने कहा कि सशक्त भू-कानून को लेकर सरकार उदासीन बनी हुई है। सरकार ने इसको लेकर कमेटी तो बनाई, लेकिन दोबारा उसका संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने कहा कि आगामी 30 अक्टूबर को सशक्त भू-कानून की मांग को लेकर गांधी पार्क के मुख्य गेट के सामने फिर से प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी सरकार ने उनकी मांग का संज्ञान नहीं लिया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उक्त मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। सरकार को मामले की गंभीरता को समझना होगा और जल्द ही सशक्त भू-कानून लागू करना होगा। इस मौके पर प्रदीप कुकरेती, रोशन धस्माना, मनीष पांडे, आशीष नौटियाल, उषा भट्ट, रामलाल खंडूड़ी, सुरेश नेगी, भुवनेश्वरी कठैत, सौरभ सेमवाल, विजय, पदमा गुप्ता, सरला रावत, शांता नेगी, कमलेश्वरी बडोला, विमला, आशीष गुसाईं, सागर, धीरज, आकाश, हिमांशु, तरुण, तेजवीर आदि मौजूद रहे |

ऊर्जा निगम और पिटकुल में फ्रीज पद खुलवाने के लिए अभ्यर्थियों ने शुरू की भूख हड़ताल

ऊर्जा निगम और पिटकुल में फ्रीज किए गए पदों को खोलने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। कई दिन से धरने पर डटे अभ्यर्थियों ने सुध न लिए जाने से आहत होकर भूख हड़ताल का निर्णय लिया है। ऊर्जा निगम और पिटकुल में अवर अभियंता के 102 पदों पर भर्ती परीक्षा कराने के बाद उन्हें फ्रीज कर दिया गया। इससे कई अभ्यथिर्यों को झटका लगा है। सरकार की ओर से सुध न लिए जाने पर रविवार से एकता विहार स्थित धरनास्थल में कई अभ्यर्थी भूख हड़ताल पर बैठ गए।

 

सैन्य बाहुल्य गांव सवाड़ से 21 अक्टूबर को आयोजित शहीद सम्मान यात्रा, 10 हजार से अधिक पूर्व सैनिक लेंगे भाग

गोपेश्वर, विकासखंड देवाल के अंतर्गत सैन्य बाहुल्य गांव सवाड़ से 21 अक्टूबर को आयोजित होने वाले शहीद सम्मान यात्रा की तैयारियों को लेकर सूबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने एक बैठक आयोजित कर 21अक्टूबर को सवाड़ गांव में 10हजार से अधिक पूर्व सैनिकों के साथ ही आम जनता को जुटाने का प्रयास करने की भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि देहरादून में बनने वाले उत्तराखंड के 5वां धाम सैन्यधाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्टों में से एक है। उन्होंने दावा किया कि इस सैन्यधाम के बन जाने के बाद उत्तराखंड के चार धामों की यात्रा करने आने वाली यात्री सैन्यधाम में पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्टों में सुमार सैन्यधाम के निर्माण के तहत राज्य के प्रत्येक उन गांवों, कस्बों के शहीद सैनिक के आंगन से मिट्टी लेजा कर उससे देहरादून में सैन्यधाम का निर्माण कार्य शुरू करवाने के तहत राज्य में आगामी 21अक्टूबर से शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन शुरू किया जाना प्रस्तावित है। इसके तहत देवाल के सैन्य बाहुल्य गांव सवाड़ से यात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा की तैयारियों को लेकर भारी बारिश के बावजूद राज्य के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी सवाड़ गांव पहुंचे जहां पर उन्होंने तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि देश हर पांचवां सैनिक उत्तराखंड राज्य का हैं ऐसे में सैनिकों एवं उनके परिजनों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने 21 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में सवाड़ आने की अपील करते हुए कहा कि इस मौके पर मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री के अलावा तमाम लोग भी सवाड़ गांव में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी शहीद के आंगन की मिट्टी को एकत्रित करने का का शुरू हो चुका हैं। उसी मिट्टी से देहरादून में सैन्य धाम का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री ज्योती प्रसाद गैरोला ने कहा कि 21 को सवाड़ एवं 24 को कुमाऊं से शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ होगा। थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह ने मंत्री सहित अन्य लोगों का स्वागत करते हुए 21 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंचने की पूर्व सैनिकों एवं आम जनता से अपील की।देवाल के ब्लाक प्रमुख डॉ दर्शन दानू ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सम्मान यात्रा की शुरुआत देवाल के सवाड़ गांव से शुरू होना पूरे देवाल ब्लाक का ही नही बल्कि चमोली जिले का साम्मान हैं।

इस मौके पर बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री के कौडिनेटर दलवीर दानू, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, महामंत्री समीर मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष नंदी कुनियाल, पूर्व विधायक गोविंद लाल शाह,पूर्व कर्नल एचएस रावत नारायणबगड़ के प्रमुख यशपाल नेगी, थराली के पूर्व प्रमुख राकेश जोशी,सवाड़ की जिपंस आशा धपोला, भाजपा देवाल के अध्यक्ष शीतल गड़िया,थराली के रणजीत सिंह नेगी, देवाल के महामंत्री उमेश मिश्रा, केडी मिश्रा, देवेंद्र नेगी देवा, नरेंद्र भारती, युवराज बसेड़ा,सवाड़ के आलम सिंह बिष्ट,क्षेपंस दीक्षा मेहरा,इंद्र सिंह बिहारी,कलम सिंह खत्री, विरेन्द्र बिष्ट,सोबन सिंह खत्री,मनोज कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर 2017 की घोषणा के अनुरूप सवाड़ में सैनिक स्कूल खोलने, सवाड़ में निर्मित सैनिक विश्राम गृह में फर्नीचर सहित अन्य आवश्यक साजों सामान की व्यस्था किए जाने, आदि की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इस मौके पर थराली के एसडीएम सुधीर कुमार, लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता अजय काला सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक से पहले सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी सहित अन्य विशिष्ट लोगों ने सवाड़ स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रृद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments