जमीन के विवाद में निकले असलहे, पुलिस ने सगे भाइयों को बंदूक, कारतूस के साथ पकड़ा

0
531
सितारगंज। ग्राम डयोढार में जमीन के विवाद में एक पक्ष ने असलहे लहराए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो बंदूक और छह कारतूस के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की सक्रियता से गांव में बड़ी घटना टल गई।
पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम ड्योढ़ार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस पर तत्काल एसएसआई विनोद फर्त्याल के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा तो भीड़ जमा थी। पुलिस को देखकर शोरशराबा कर रहे लोग भागने लगे।  इस पर टीम ने दौड़ाकर जोध सिंह को पकड़ लिया। उसके पास 12 बोर की बंदूक और
चार कारतूस बरामद हुआ। जबकि एक व्यक्ति मौके पर एक बंदूक और दो कारतूस फेंककर भाग गया। पकड़े गए जोध सिंह ने उसकी पहचान अपने भाई जसविंदर सिंह के रूप में कई। उसे भी पकड़ लिया गया। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस दोनो को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही थी।