Thursday, April 25, 2024
HomeTrending Nowयुवती की आत्महत्या में प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज

युवती की आत्महत्या में प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज

देहरादून। युवती की आत्महत्या के मामले में उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि युवक के उत्पीड़न ने तंग होकर युवती ने फांसी लगाई। सुसाइड नोट के आधार पर केस दर्ज किया गया है। वसंत विहार थानाध्यक्ष होशियार सिंह ने बताया कि काजल रावत ने तहरीर दी। कहा कि उनकी बुआ की बेटी शिवानी निवासी हरंवशवाला का शव शुक्रवार को घर के कमरे में फांसी पर लटका मिला था। शक जताया कि निखिल नाम का लड़का उसे धमकिंया दे रहा था कि तेरी शादी नहीं होने दूंगा। जिस लड़के से शादी तय होगी, उसे भी मारने की धमकी देता था। इसका जिक्र शिवानी के सुसाइड नोट में किया। केस दर्ज कराते हुए काजल ने कहा कि शिवानी और निखिल पहले एक दूसरे से प्यार करते थे। दोनों के घरवालों के बीच शादी की बात हो गई थी। बाद में निखिल ने शादी से मना कर दिया। इसके बाद शिवानी के लिए परिजन दूसरी जगह रिश्ता देख रहे थे। आरोप है कि इसे लेकर आरोपी निखिल उसे टार्चर करता था। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments