Sunday, May 5, 2024
HomeTrending Nowवसन्तोत्सव 2023 में युवा चित्रकारों की प्रदर्शनी को देख गदगद हुये कला...

वसन्तोत्सव 2023 में युवा चित्रकारों की प्रदर्शनी को देख गदगद हुये कला प्रेमी

देहरादून, दून में आज से राजभवन में वसन्तोत्सव शुरू हो गया है, 5 मार्च तक चलने वाले इस बसंत उत्सव में पुरोहित जनकल्याण भातृ समिति की ओर से पुरोहित परिवार के बच्चों की पेंटिंग प्रदर्शनी लगाई गयी है, प्रदर्शनी का नेतृत्व
चित्रकार लेखक सुनील पुरोहित पुत्र उमेश पुरोहित गांव कोठा कर रहे हैं। जिसमें सार्थक सहभागिता के साथ कु. प्रज्ञा पुरोहित एवं जन्मेजय पुरोहित गांव सुनाऊं ने अपनी पेंटिंग भी लगाई हैं |
युवा चित्रकार, सुनील पुरोहित जो कि लेखक, जागर गायन, जैसे विषयों पर भी अपनी मजबूत पकड़ बनाते हैं। जिला चमोली के गांव कोठा में रहकर अपने बचपन से ही चित्रकारी लेखन गायन में अपनी रुचि दिखाकर आज भावी पीढ़ी के बच्चों को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं |

राज वभवन देहरादून में अपनी पहली प्रदर्शनी लगाकर एवं उन्होंने कला प्रेमियों का मन मोह लिया है उन्होंने अपने साथ-साथ कु प्रज्ञा पुरोहित एवं मास्टर जन्मेजय की भी पेंटिंग लगाकर नई पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन गए हैं | लॉकडाउन के समय में अपने परिवार के बच्चों को चित्रकारी का हुनर सिखा कर उन्होंने कु. प्रज्ञा पुरोहित एवं मास्टर जन्मेजय पुरोहित को भी इस योग्य बनाया कि वह अपने साथ-साथ उनकी पेंटिंग से भी कला प्रेमियों को आश्चर्यचकित कर रहे हैं, वहीं प्रज्ञा पुरोहित इस समय लाॕ फोर्थ ईयर की छात्रा यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में है एवं मास्टर जन्मेजय पुरोहित अभी कक्षा आठ के छात्र स्कॉलर्स होम देहरादून में है दोनों भाई- बहनों की पेंटिंग से सुनील पुरोहित भी गदगद दिखाई दे रहे हैं |
समिति के पूर्व महासचिव मनोज पुरोहित ने बताया कि सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यो में पुरोहित जनकल्याण भातृ समिति बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाती है, बच्चों के उत्साहवर्धन के लिये समिति विभिन्न शिक्षाप्रद कार्य कर रही है, उसी कड़ी में बच्चों की पेंटिंग प्रदर्शनी राजभवन में आयोजित की गयी है |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments