Tuesday, May 21, 2024
HomeTrending Nowमिलेट क्रांति साइकिल रैली को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया रवाना,...

मिलेट क्रांति साइकिल रैली को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया रवाना, 300 किमी का सफर तय कर पहुँचेगी चमोली

देहरादून, प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को सुबह नथुली महिला सशक्तिकरण संस्था, उत्तराखंड बाल कल्याण परिषद एवं हार्दिक फिल्म्स के सहयोग से बैशाखी के पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के श्री अन्न के सपने को साकार करने के लिए देहरादून सीएम आवास से मंत्री गणेश जोशी ने देश की प्रथम एवं सर्वाधिक लंबी मिलेट क्रांति साइकिल रैली का मशाल जलाकर रैली को रवाना किया।
ज्ञात हो कि यह रैली 300किमी की देहरादून से चमोली जिले के दूरस्थ गांव मुदोली तक 3 दिवसीय यात्रा करेगी। इस रैली के मुख्य उद्देश्यों में पहाड़ से होते बेतहाशा पलायन, मोटे अनाजों के प्रति पहाड़वासियों की उदासीनता को दूर करना, मोटा अनाज गरीबों का भोजन है इस भ्रम को तोड़ना, मोटे अनाजों की पोस्टिकता का महत्व बतलाना तथा बाजारीकरण के इस दौर में मोटे अनाजों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़ती मांग, पहाड़ के नौजवानों को मोटे अनाजों की खेती कर इसके व्यवसायिक फायदे बतलाना मुख्य है। रैली में देशभर से आए साइक्लिस्ट में नौजवान से लेकर 72 वर्षीय साइक्लिस्ट भी काफ़ी उत्साह में नजर आए। दूनवासियों ने रैली का पुष्प वर्षा करके रैली को अपना समर्थन दिया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा आज मोदी जी के प्रयासों के बाद ही संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया। आज पूरे विश्व में मोटे अनाजों को लेकर एक नई अलख जगी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरगामी सोच को परिलक्षित करते हुए भारत में श्री अन्न को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। प्रदेश में मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में दो बार मिलेट भोज का आयोजन किया जा चुका है। विभिन्न सम्मेलनों और सेमिनारों का आयोजन कर मिलेट्स का प्रचार-प्रसार एवं कृषकों को इसके लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार ने मिलेट्स के तहत मंडुवे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 35.78 रूपये तय किया है और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को भी वितरित किया जा रहा है।
कृषि मंत्री ने कहा कि मई माह में देहरादून एवं हल्द्वानी में मिलेट्स को बढ़ावा देने के बड़े आयोजन किये जायेंगे। 2025 तक मिलेट उत्पादन को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा इस रैली के माध्यम से लोगो को मिलट उत्पादन और उसके सेवन के लिए जागृत किया जाएगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा मिलेट स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है,उन्होंने कहा जो मंडवा खाता है उसे शुगर नहीं होता है इसी प्रकार जो चौलाई का सेवन करता है उसे कभी घुटनों पर दर्द नही होगा। उन्होंने कहा मिलेट के सेवन स्वास्थ की दृष्टि से कई लाभकारी है। मंत्री जोशी ने आयोजकों को इस पहल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

इस इस पर नथुली महिला सशक्तिकरण संस्था की कोर कमेटी से संस्थापिका सुमन नैनवाल, आर्किटेक देवेश नैनवाल, पुष्पा मानस, मधुबेरी, आशा श्रीवास्तव,भूपेश जोशी माउंटेनियर कलम सिंह बिष्ट एवं राजबीर सिंह कंडारी आदि मौजूद रहे।उत्तराखंड में देश की पहली मिलेट क्रांति साइकिल रैली पर पुष्प वर्षा -  हिन्दुस्थान समाचार

 

उत्तराखंड पुलिस की सख्ती : अपराधियों की 175 करोड़ रुपये की संपत्ति की गयी कुर्कdgp ashok kumar said land mafias list made in uttarakhand on the lines of  up - भूमाफिया की राह अब नहीं होगी आसान, डीजीपी अशोक कुमार ने कहा-यूपी की  तर्ज पर उत्तराखंड

देहरादून, उत्तराखंड पुलिस ने बीते एक साल में विभिन्न अपराधों में शामिल 445 आरोपितों पर गैंगस्टर एक्ट लगाकर करीब 175 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।
यह जानकारी राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने एक बयान में दी है। उन्होंने बताया कि इनके अतिरिक्त अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत 900 से अधिक भूमाफिया पर तथा नौकरी लगाने, विदेश भेजने एवं चिट फंड के नाम पर अपराध करने वाले 200 से अधिक आरोपितों पर कार्रवाई की गई है।
इनके अलावा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में घपले के आरोप में अब तक 80 नकल माफियाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

डीजीपी कुमार के अनुसार, पिछले एक साल में प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। साथ ही ‘मिशन नशामुक्त देवभूमि 2025’ के तहत 199 ड्रग माफियाओं को जेल भेजा गया। वहीं विशेष अभियान के तहत 538 इनामी अपराधियों को भी पकड़ा गया एवं गुंडा एक्ट के तहत 138 आरोपितों को जिला बदर किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments