आईसीएआई की हरिद्वार शाखा द्वारा आयोजित सीए रन विकसित भारत के लिए

0
415

हरिद्वार ( कुलभूषण) आईसीएआई की हरिद्वार शाखा द्वारा आयोजित किये जा रहे सीए सप्ताह के छठे दिन शाखा द्वारा सीए रन विकसित भारत के लिए का आयोजन किया गया| जिसमे50 से अधिक सीए व उनके परिवार व छात्रों ने भाग लिया |
ऋषिकुल ग्राउंड से रन शुरू होकर चंद्राचार्य चौक तक और वहा से वापिस ऋषिकुल तक की गई|
आईसीएआई की हरिद्वार शाखा के अध्यक्ष सीए गिरीश मोहन ने बताया की आईसीएआई द्वारा हमारी प्रतिबद्धता और सक्रिय भागिदारी को प्रदर्शित करने के लिए 30 जून 2024 रविवार को “सीए रन विकसित भारत के लिए” थीम के तहत 5 क्षेत्रीय परिषदें और 176 शाखाएँ मे एक एकीकृत राष्ट्रीय दौड़ आयोजित करने का निर्णय लिया गया जिसका उदेश्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस 2024 के आईसीएआई के 75 वे वर्ष के उत्सव को एकीकृत तरिके से मनाना है
इस मेगा रन में भाग लेकर सदस्यो ने अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने 2027 तक भारत को एक विकसित देश बनाने की दिशा में पेशे की एकीकृत ताकत और योगदान को प्रदर्शित किया|

इस अवसर पर सीए गिरीश मोहन, सीए प्रबोध जैन ,भगत सिंह, सीए हरि रतूड़ी, सीए योगेश दीवान,आशुतोष पांडे, सीए अनिल वर्मा, सीए अर्पित वर्मा, सीए अंकित वर्मा, सीए विकास बंसल, सीए सुमित शर्मा, सीए अमन भारद्वाज, सीए वासु अग्रवाल, सीए सुधांशु शर्मा ,सीए अनिल जैन,सीए हरिंदर गर्ग,नयना मोहन,श्रुति शर्मा, आदित्य मोहन, अदिति सिंघल, नीरजा मोहन, कुसुमलता,आदि उपस्थित रहे|