Friday, May 3, 2024
HomeStatesUttarakhand10 वर्ष बाद सिद्ध पीठ धारी देवी अपने मूल स्थान के ऊंपर...

10 वर्ष बाद सिद्ध पीठ धारी देवी अपने मूल स्थान के ऊंपर हुई विराजमान

(देवेंन्द्र चमोली)
श्रीनगर/रुद्रप्रयाग- सिद्ध पीठ मां धारी देवी की मूर्ति को आज अपने मूल स्थान के ऊपर नए मंदिर में शिफ्ट कर दिया गया। विधि विधान व पूजा अर्चना के बाद आज माता कीं मूर्ति को नवनिर्मित मंदिर में विराजमान किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी सहित भारी संख्या में भक्त मौजूद थे।
गढ़वाल के में माता के सिद्ध पीठों में से एक चारधाम यात्रा की रक्षक माने जाने वाली सिद्धपीठ धारी देवी 10 साल बाद अपने मूल स्थान के ठीक ऊपर विराजमान हुई।
श्री नगर जल विद्युत परियोजना के कारण डूब छैत्र में आने के कारण करीब 10 साल से मां धारी देवी की पूजा अर्चना नए मंदिर के समीप ही की जा रही थी। बीते 4 दिनों से शतचंडी यज्ञ और विशेष पूजा अर्चना के बाद शनिवार सुबह मां को नए मंदिर में विराजमान किया गया। ब्राह्मण आचार्य एवं स्थानीय पुजारियों के वेद मंत्रों के साथ मां को नवनिर्मित मंदिर के दिव्य स्थान पर विराजमान किया गया। इस अवसर पर करीब 20 कुंतल फूलों से मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में दूरदराज से भक्तं मां के दर्शनों को पहुंचे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments