Thursday, May 2, 2024
HomeTrending Nowउत्तराखंड से हिमाचल समेत इन चार राज्यों के लिए भी शुरू हुई...

उत्तराखंड से हिमाचल समेत इन चार राज्यों के लिए भी शुरू हुई बस सेवा

देहरादून। यूपी और राजस्थान के बाद अब हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए भी बस सेवा शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। कोरोना अनलॉक के तहत अंतरराज्यीय परिवहन शुरू होने के तीन हफ्ते बाद हरियाणा, हिमाचल, पंजाब और चंडीगढ़ परिवहन निगम ने उत्तराखंड (Uttarakhand) के साथ बस संचालन को मंजूरी दे दी है। गुरुवार से रोडवेज यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर संबंधित राज्यों में चलने वाली बस सेवाओं का संचालन शुरू करेगा। उत्तराखंड रोडवेज की बसें साढ़े छह महीने बाद आज से हिमाचल प्रदेश, (Himachal Pradesh) हरियाणा और पंजाब के रूटों पर जाना शुरू करेगी।

हल्द्वानी डिपो सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर अब इन तीन राज्यों में भी बसें चलेंगी। गुरुग्राम, फरीदाबाद, जालंधर, चंडीगढ़, लुधियान और पौंटा साहिब इसमें शामिल है। रूट पर जाने वालों गाडिय़ों को सैनिटाइज कर दिया गया है। सवारियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। कोरोना लॉकडाउन के चलते 22 मार्च से रोडवेज बसों का संचालन बंद हो गया था। जून में राज्य सरकार ने केवल अपने प्रदेश के भीतर सीमित संख्या के साथ बसों का संचालन शुरू किया था। इसके बाद केंद्र सरकार के नए आदेशों के क्रम में सितंबर के अंतिम सप्ताह में राज्य सरकार ने अन्तर्राजीयय परिवहन को मंजूरी दे दी थी।

हिमाचल- शिमला, धर्मशाला, मनाली, पौंटा।
पंजाब- अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, जालंधर।
हरियाणा- गुरुग्राम, फरीदाबाद, सिरसा, हिसार, कैथल, अंबाला।

देहरादून आईएसबीटी, कोटद्वार, हरिद्वार, ऋषिकेश के अलावा कुमाऊं के डिपो से भी बाहरी राज्यों के लिए बसें चलती हैं। बसों का संचालन शुरू होने से लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments