मंजखेत में बारिश से भवन क्षतिग्रस्त

0
484

नई टिहरी। थौलधार विकासखंड में बीती रात नगून पट्टी के ग्राम पंचायत मंजखेत के सूरत सिंह पुत्र स्व रणजोर सिंह का चार कमरों का आवासीय भवन भारी बारिश और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया है। भवन के भीतर रखी खाद्य सामग्री व बिस्तर भी पूर्ण रूप से बर्बाद हो गये हैं।प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष व मंजखेत के प्रधान रविंद्र सिंह राणा ने बताया कि भवन ढहने से परिवार के समक्ष रहने व खाने की समस्या आ खड़ी हुई है। तहसील प्रशासन को भवन ढहने की सूचना दे दी गई है और पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द राहत मुहैया करवाने की मांग की गई है। राजस्व उप निरीक्षक रविंद्र शाह ने मौके ने बताया कि वे मौके का मुआयना कर प्रशासन को रिपोर्ट देंगे। प्रधान रविंद्र राणा ने बताया कि बारिश के चलते मंजखेत व थिरानी में संपर्क मार्गों व घर के आंगनों को भी नुकसान पहुंचा है।