Tuesday, May 7, 2024
HomeStatesUttarakhandबजट 2023 महिला सशक्तिकरण की ओर ठोस कदम: रूचि भट्ट

बजट 2023 महिला सशक्तिकरण की ओर ठोस कदम: रूचि भट्ट

हरिद्वार ( कुलभूषण) महाविद्यालय में आज आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा ‘बजट-2023 पर चर्चा’ पर एक दिवसीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि रूचि भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तरखण्ड भाजपा महिला मोर्चा, अनामिका शर्मा, जिलाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा तथा काॅलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डाॅ. सुनील कुमार बत्रा द्वारा माँ सरस्वती को पुष्प अर्पित कर एवं द्वीप प्रज्जवलित करके किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि रूचि भट्ट, ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत में बजट-2023 एवं अन्य मुख्य योजनाओं में महिलाओं का हित सर्वोपरि रखा है। महिला सम्मान में बचत पत्र में ब्याज दर 7.5 प्रतिशत रखी गयी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की आय का मुख्य स्त्रोत पर्यटन है, इसके लिए बजट में अनेक योजनाओं का प्रावधान किया गया है। श्रीमती रूचि भट्ट ने एस.एम.जे.एन. काॅलेज की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूक कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता तक बजट की मुख्य बातों को पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बजट 2023 महिला सशक्तिकरण की ओर ठोस कदम है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत व अभिवादन करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अभी तक का सबसे बड़ा आबंटन किया गया है। केन्द्र सरकार ने परम्परा का पालन करते हुए बजट को बहीखाता के रूप में प्रस्तुत किया है। सरस्वती वन्दना मुस्कान, प्रिया प्रजापति एवं ममता मौर्या द्वारा प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम का सफल संचालन मुख्य अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी व कार्यक्रम संयोजक डाॅ. सुगन्धा वर्मा द्वारा किया गया। डाॅ. माहेश्वरी ने कहा कि घरेेलू कामकाज करने वाली महिलाओं को भी सम्मान निधि के रूप में कुछ राशि अवश्य ही मिलनी चाहिए।
राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष विनय थपलियाल ने अपने धन्यवाद अभिभाषण में सभी का धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि राजनीति और अर्थशास्त्र में सन्तुलन ही बजट है। बजट किसी सरकार का नहीं अपितु सभी नागरिकों का होता है।
श्रीमती रूचिता सक्सेना, शिक्षिका अर्थशास्त्र विभाग ने कहा कि महिला सुरक्षा के क्षेत्र में बजट में बढ़ोत्तरी की गयी है जो सराहनीय है। बजट पर चर्चा कार्यक्रम में काॅलेज के अनेक छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की जिसमें अर्शिका वर्मा, अंकिता, रूपाली, साक्षी, तनुज, अमन सैनी, तनीषा, नीशी, दीपा, प्रीति, करिश्मा, खुशबू, निशिता, बबीता, अक्षत त्रिवेदी, आरती असवाल आदि ने बजट पर चर्चा में अपने विचार v, मृदुला शास्त्री, रंजना चतुर्वेदी, प्रीति गुप्ता, सोनिया अरोड़ा, गीता कुशवाहा, रीता शर्मा, अनु कक्कड़, रूबी बेगम, आशीष कुमार झा, संदीप रावत, काॅलेज के डाॅ. जे.सी. आर्य, डाॅ. सुषमा नयाल, डाॅ. विनीता चौहान, श्रीमती रिचा मिनोचा, श्रीमती रिंकल गोयल, डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. मोना शर्मा, दिव्यांश शर्मा, डाॅ. रेनू सिंह, श्रीमती रूचिता, अन्तिम त्यागी, डाॅ. अमिता मल्होत्रा, डाॅ. सरोज शर्मा, दीपिका आनन्द, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, प्रिंस श्रोत्रिय, डाॅ. प्रज्ञा जोशी, विनीत सक्सेना, डाॅ. पुनीता शर्मा, प्रियंका प्रजापति, नेहा गुप्ता, योगेश्वरी, कु. वन्दना, मोहन चन्द्र पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments