Sunday, July 26, 2026
HomeTechnologyब्रैकिंग : आज रात आठ बजे से सुबह तक 12 घंटे बंद...

ब्रैकिंग : आज रात आठ बजे से सुबह तक 12 घंटे बंद रहेगा हल्द्वानी-रुद्रपुर रोड पर यातायात

हल्द्वानी, आज रात हल्द्वानी से रुद्रपुर मार्ग पर निकलने वाले लोगों के लिए काम की खबर है। शाम आठ बजे के बाद इस मार्ग पर यातायात बंद रहेगा।
कल सुबह आठ बजे ही मार्ग पर यातायात बहाल हो सकेगा। यातायात पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक लालकुआं-रुद्रपुर सिडकुल हाल्ट के बीच समपार संख्या 1 बी पर रेलवे ट्रैक के बीच होने वाले मरम्मत का कार्य के चलते इस मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा। शाम आठ बजे से हल्द्वानी और रुद्रपुर के बीच सड़क मार्ग बंद रहेगा। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी से रामपुर रोड होते हुए रूद्रपुर की ओर जाने वाले सभी दुपहिया, चौपहिया, भारी वाहन, रोडवेज की सभी बसें टीपीनगर, शीतल होटल, गन्ना सेंटर से डायवर्ट होकर लालकुंआ से किच्छा नगला बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
इस मार्ग पर यातायात को डायवर्ट करने और वाहन चालकों की मदद के लिए हल्द्वानी से लालकुआं तक दो टीएसआई और अलग-अलग ड्यूटी प्वाइंट पर 27 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments