ब्रैकिंग : बद्रीनाथ हाईवे पर भरभराकर गिरा पहाड़, 10 मीटर हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त

0
592

जोशीमठ (चमोली), उत्तराखण्ड़ में भारी बारिश के चलते कई सड़क भूस्खलन से प्रभावित है, वहीं मंगलवार को बदरीनाथ राष्टीय राजमार्ग लंगसी के समीप मलबा व बोल्डर आने से बंद हो गया। सड़क का दस मीटर हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। हाईवे बंद होने से यहां हज़ारों यात्री फंसे है। एनएच के द्वारा हाईवे को खोलने का कार्य जारी है। यमुनोत्री हाईवे पर भी सात घंटे बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई, लेकिन यहां आवाजाही जोखिम भरी है।
यमुनोत्री हाईवे पर जगह-जगह मलबा बोल्डर आने से हाईवे दलदल में तब्दील हो गया है। वहीं दूसरी तरफ बीते शुक्रवार रात्रि में ग्वालदम हाईवे पर नारायणबगड़ के आमसोड से लापता हुए वाहन सहित दो युवकों की तलाश जारी है। यहां पर पुलिस एवं प्रशासन के द्वारा पोकलेंड मशीन की सहायता से मलबे को हटाया जा रहा है। वाहन का तिरपाल एवं रास्सा मलबे में दिखने पर युवकों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। रेस्क्यू अभियान जारी है, जिला प्रशासन जल्द ही मार्ग खोलने की कौशिश में जुटा है |

 

कूट रचित दस्तावेज बनाकर सरकारी/नगर निगम की भूमि को अवैध विक्रय करने पर मुकदमा दर्ज

देहरादून, कूट रचित दस्तावेज बनाकर सरकारी/नगर निगम देहरादून की भूमि को अवैध विक्रय करने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने प्रकरण की जांच कराई गई।
जांच उपरान्त सम्बन्धितों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्राम धोरणखास स्थित नगर निगम की भूमि खसरा नं० 83 ग व 174 झ जो ग्राम समाज/राजस्व वन भूमि को विचारण होने के फलस्वरूप होते हुए भी विवादित भूमि की जानकारी होते हुए भूमि को क्रय करने एवं विवादित भूमि का नगर निगम में टैक्स जमा करने एवं विवादित भूमि की रजिस्ट्री करने एवं सरकारी भूमि के कूटरचित दस्तावेज बनाकर बेचने के सामूहिक प्रयास की शिकायत पर जांच उपरान्त आरोप सही पाये जाने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर कर निरीक्षक नगर निगम द्वारा त्र. सम्बन्धितों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

ग्राम धोरणखास स्थित नगर निगम की भूमि खसरा नं० 83 ग व 174झ जो ग्राम समाज/राजस्व वन भूमि को विचारण होने के फलस्वरूप होते हुए भी श्रीमती जैतून पत्नी अब्दूल मजीद जमनपुर, श्रीमती समीना पत्नी सरीफ जमनपुर, एवं मौ० आरिफ पुत्र रिजवान ग्राम कुन्डा छोटा रामपुर, द्वारा अरुण भाटिया राजपुर, द्वारा विवादित भूमि की जानकारी होते हुए भूमि को क्रय करने एवं विनोद शाब पुत्र स्व परमेश्वर शाब थाणे मुम्बई द्वारा विवादित भूमि का नगर निगम में टैक्स जमा करने एवं हिमांशु बंसल, राजपुर देहरादून, निर्मल चौहान व राजवीर परमार द्वारा विवादित भूमि की रजिस्ट्री करने एवं सरकारी भूमि के कूटरचित दस्तावेज बनाकर बेचने के सामूहिक प्रयास की पुष्टि होने पर उक्त प्रकरण में थाना राजपुर में अभियोग पंजीकृत किया गया है।