Friday, April 19, 2024
HomeStatesUttarakhandहिमालयन महिला विकास संस्था ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव, कई लोगों...

हिमालयन महिला विकास संस्था ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव, कई लोगों को किया सम्मानित

(नारायण सिंह रावत)

उधमसिंहनगर (सितारगंज) हिमालयन महिला विकास संस्था के तत्वाधान में आजादी का अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर ध्वजारोहण के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उधम सिंह नगर को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन योगेंद्र सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उधम सिंह नगर कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन योगेंद्र सिंह रावत ने हिमालयन महिला विकास संस्था के तत्वाधान में ’आजादी का अमृत महोत्सव’ के पावन अवसर पर ध्वजारोहण एवं विभिन्न सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रमों का विधिवत दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे डीसीबी चेयरमैन योगेंद्र सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि उद्योगपति विनय मित्तल एवं उधम सिंह नगर दुग्ध संघ के अध्यक्ष तिलक राज गंभीर का महिला समूह के कार्यकत्रियों द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान अपने संबोधन में डीसीबी चेयरमैन योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि महिला समूह के माध्यम से आज पूरे प्रदेश में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। स्वयं उनका एवं उधम सिंह नगर को.आपरेटिव बैंक का उद्देश्य है कि प्रदेश में प्रत्येक महिला, समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर बने। उन्होंने कहा कि नामी.गिरामी लिज्जत पापड़ संस्था का भी प्रारंभिक काल में महिला समूह के माध्यम से ही आरंभ हुआ था। आज लिज्जत पापड़ देश ही नहीं अपितु विश्व पटल में एक जाना पहचाना नाम है।

हिमालयन महिला विकास संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी सुनीता राणा जोशी व डॉ. मीरा रावत ने कहा कि देश भर में आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। महिला समूह के माध्यम से ही आज पूरे उत्तराखंड में महिला स्वरोजगार की ओर अग्रसर है। इसके लिए उन्होंने उधम सिंह नगर को.आपरेटिव बैंक का आभार जताया।

इस दौरान मां सूर्या देवी महिला स्वयं सहायता समूह, चेतना महिला स्वयं सहायता समूह एवं हिमालयन महिला विकास संस्था के विशन दत्त जोशी द्वारा भी, मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी राजेश ढल ने किया।इस दौरान दीपा रावत, प्रेमवती, नेहा सतवाल, वीना सतवाल, दर्शन देवी, शोभा जोशी, पुष्पा बहुगुणा, आदिति बहुगुणा, तनुजा बहुगुणा, साक्षी सैलोनी, गुरमीत कौर, नेहा जोशी, निधी जोशी, नेहा पाल, पूनम राणा, मंजू मटियाली, ममता मटियाली, नीलम नेगी, सोमवती, आशा, विनीता, उषा देवी, सुमित्रा, मधु राणा, लडेती देवी, कोमल पाल, राधा, श्याम सुंदर गोगना, शंकर सिंह रावत, अंकित जोशी, निशु जोशी, जीएस बेदी, भूपेंद्र मटियाली, रामपाल, तेज सिंह नेगी, डूंगर सिंह, सतेंद्र कुमार, सचिन, नरेश शर्मा, अवतार सिंह, अशोक राणा आदि उपस्थित रहे।

 

उत्कृष्ट सेवा करने वालों को किया सम्मानित
हिमालयन महिला विकास संस्था द्वारा, क्षेत्र व समाज में उत्कृष्ट सेवा करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्यतः आधुनिक एवं प्रगतिशील कृषक अनिल दीप सिंह महल, अल्ट्रा रनर विनोद मठपाल, कांस्टेबल जगदीश लोहनी, नरेंद्र यादव, डायल 112 एवं चीता मोबाइल के कांस्टेबल चंद्र प्रकाश (सीपी) को सम्मानित किया गया।
संस्था ने बच्चों को भी किया प्रोत्साहित

 

आजादी का अमृत महोत्सव केे अवसर पर हिमालयन महिला विकास संस्था द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने बच्चों को भी प्रोत्साहित कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। जिसमें मुख्य रुप से सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली अदिति, कोमल पाल, किरण, वामिका रावत (मिशा), नेहा, साक्षी सैलोनी (मिनी), कशिश राव, क्विज प्रतियोगिता के विजयी मनस्वी जोशी, कोमल पाल एवं हर्षवर्धन अग्रवाल को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
विशेष सहयोग के लिए किया सम्मानित
हिमालयन महिला विकास संस्था को विशेष सहयोग करने के लिए वार्ड नं0.1 चिंत्ती मझरा निवासी जगदीश सिंह राणा, कारगिल योद्धा, कुँवर सिंह राणा एवं मंच संचालनकर्ता राजेश ढल को विशेष रुप से सम्मानित किया गया। सम्मानित सभी लोग ने संस्था का आभार जताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments