Tuesday, June 23, 2026
HomeStatesUttarakhandब्रेकिंग : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार आई 20 कार, तीन घायल

ब्रेकिंग : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार आई 20 कार, तीन घायल

हल्द्वानी, मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र में मंडी बाइपास के पास एक आई—20 कार अनियंत्रित होकर सामने खड़े पेड़ से जा टकराई। इससे गाड़ी तो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई ही है, वाहन में बैठे तीन लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को एसटीएच ले जाया जा रहा है।
पुलिस की टीम मौके पर है। मिल रही जानकारी के अनुसार अब से कुछ देर पहले मंडी बायपास पर यह हादसा हुआ है। वाहन आई-20 गाड़ी संख्या UK06 AM 9405 कार पर से चालक का अचानक नियंत्रण खो गया और वह सामने खड़े पेड़ से जा टकराई। तेज गति होने के कारण वाहन के पेड़ से टकराते ही जोरदार आवाज आई।
इससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो वहांगाड़ी के अंदर तीन लेाग फंसे दिखाई पड़े। इतने में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कार सवार घायलों को कार से निकपाल कर एसटीएच के लिए रवाना किया गया। घायलों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments