Thursday, May 2, 2024
HomeStatesUttarakhandमंथन-समाधान एवं चुनौतियां, पुलिस महानिरीक्षक स्तर के कुल 166 अधिकारियों/कर्मचारियों ने...

मंथन-समाधान एवं चुनौतियां, पुलिस महानिरीक्षक स्तर के कुल 166 अधिकारियों/कर्मचारियों ने किया प्रतिभाग

देहरादून, मंथन-समाधान एवं चुनौतियां के तहत आज पुलिस लाइन देहरादून में अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में एक वर्टिकल इंटरैक्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध कानून एवं व्यवस्था डॉ0 वी0 मुरुगेशन, पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा- श्री ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, एससीआरबी/महा समादेष्टा होमगार्ड व सिविल डिफेन्स- श्री केवल खुराना, पुलिस उप महानिरीक्षक, प्रशिक्षण- श्री बरिन्दरजीत सिंह सहित सभी जनपदों/पीएसी वाहिनियों एवं पुलिस विभाग की विभिन्न ईकाईयों के आरक्षी से पुलिस महानिरीक्षक स्तर के कुल 166 अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया |

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि यह वर्टिकल इंटरैक्शन कार्यशाला जमीनी स्तर पर पुलिसिंग कर रहे जवानों (पुलिस उपाधीक्षक, निरीक्षक, उप निरीक्षक, अपर उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षियों) से बेहतर पुलिसिंग हेतु उनके सुझाव लेने हेतु आयोजित की गयी है। साइबर क्राइम, ड्रग्स, ट्रैफिक की समस्या से निपटने हेतु पुलिस की कार्यप्रणाली में क्या सुधार की आवश्यकता है, इस पर मंथन किया जाएगा, साथ ही ऑपरेशनल कार्यक्षमता कैसे सुधारें, ऑपरेशनल कार्य करने के दौरान आ रही व्यवहारिक कठनाइयों, उसमें बदलाव की जरूरत, पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण, उनका कल्याण, कार्मिक सम्बन्धी मुद्दों, आदि पर बहुत ही गहरायी से मंथन किया जाएगा। कार्यशाला में प्राप्त समस्याओं एवं सुझावों को एकत्र कर पुलिस मुख्यालय को प्रेषित किया जाएगा, जिस पर मुख्यालय द्वारा मंथन कर कार्यवाही की जाएगी। शासन स्तर के मुद्दों के सम्बन्ध में शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments