ब्रैकिंग : उपनल ने पूर्व सैनिकों के लिये निकाली भर्तियां, 25 जुलाई तक ही कर सकते हैं आवेदन

0
812

देहरादून, पूर्व सैनिकों को प्रायोजित करने के लिए उपनल द्वारा एम्स ऋषिकेश जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सुरक्षा सेवाएं दिये जाने हेतु डीजीआर आधारित अनुबंध हासिल किया है, जिसमें 500 सुरक्षा कर्मियों को 01 अगस्त 2022 से दो वर्षों के लिए प्रायोजित किया जाना है, जिसका विवरण निम्नवत है :

(क) सशस्त्र सुरक्षा गार्ड 15
(ख) सामान्य सुरक्षा गार्ड 455 जिसमें 50 महिला गार्ड शामिल हैं।
(ग) सुपरवाईजर (पर्यवेक्षक) 30 जिसमें 03 महिला गार्ड शामिल हैं।

2 परिसर की सुरक्षा के लिए एम्स ऋषिकेश में तीन (03) पारियों में चौबीसों घण्टे सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जायेगा।

3. पदों हेतु आवेदन करने कि लिए आवेदक शारीरिक रूप से स्वस्थ, अनुशासित, विनम्र, दिना किसी आपराधिक रिकार्ड के होना आवश्यक है। चयन के समय मेडिकल चेकअप और पुलिस सत्यापन होना अनिवार्य है। चयन हेतु निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने होंगे, जिनका उपनल / एम्स ऋषिकेश द्वारा भर्ती से पूर्व निरीक्षण किया जायेगा

(क) डिस्चार्ज बुक
(ख) पीपीओ।

(ग) पहचान पत्र

(घ) पैन कार्ड |

(ड) आधार कार्ड।

(घ) दो पासपोर्ट साइज फोटो।

(छ) मूल निवास प्रमाण पत्र।

उक्त सुरक्षा कर्मियों को वेतन डीजीआर द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार देय होगा जो सम्भावित प्रतिमाह निम्नानुसार होगा

(क) सामान्य सुरक्षा गार्ड Rs23,000/
(ख) सशस्त्र सुरक्षा गार्ड Rs.26,000/
(ग) सुपरवाईजर (पर्यवेक्षक)Rs27,000/

6. उपरोक्त मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक पूर्व सैनिक निम्नलिखित दूरभाष नम्बरो एवं ईमेल पर सम्पर्क कर सकते है

(क) 0135-2750178

(ख) 9639009659.

(ग) rpo@upal.co.in

बता दें कि, उपनल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इन पदों पर आवेदन करने के लिए पूर्व सैनिकों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, अनुशासित, विनम्र, बिना किसी आपराधिक रिकॉर्ड के होना आवश्यक है।

पुलिस सत्यापन होना अनिवार्य है और चयन के लिए जो दस्तावेज की आवश्यकता है, उसमें डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और मूल निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ेगी।

चयन हेतु पहले आओ पहले पाओ की नीति अपनाई जाएगी। दिनांक 25 जुलाई 2022 के उपरान्त कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।