Sunday, April 28, 2024
HomeStatesUttarakhandब्रैकिंग : पुलिस ने मात्र 6 घंटे में किया निर्मम हत्याकांड का...

ब्रैकिंग : पुलिस ने मात्र 6 घंटे में किया निर्मम हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरा बना मददगार

नैनीताल, जनपद के भवाली क्षेत्र के तिरछाखेत में बीती रात्रि एक व्यक्ति की पत्थरों से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मृतक का शव सड़क पर नग्नावस्था में मिला था। हत्यारों ने मृतक को पत्थर से इतना कुचला की मृतक का मुंह पत्थरों के वार से खून से सना हुआ और शरीर पर चोटों व रगड़ के निशान मिले थे। उसके कपड़े भी पास ही पड़े हुए मिले थे। मृतक की पहचान स्थानीय ग्राम प्रधान विनोद आर्य के ताऊ के लड़के 52 वर्षीय नवीन चंद्र पुत्र स्वर्गीय राम लाल आर्य निवासी तल्ला तिरछाखेत के रूप में हुई थी।

चार हत्यारोपी गिरफ्तार

मंगलवार सुबह शव मिला और मंगलवार को ही शाम 5 बजे भवाली के कोतवाल संजय गुंज्याल व सीओ प्रमोद कुमार शाह ने पत्रकार वार्ता कर इस हत्याकांड में संलिप्त 4 युवकों मोहित कुमार आर्य (20) पुत्र स्वर्गीय बुद्धि बल्लभ आर्य, राजेश आर्य (18) पुत्र कैलास चंद्र निवासी तिरछाखेत भवाली, आकाश सिंह (24) पुत्र संजय सिंह निवासी लल्ली मंदिर भवाली और निलेश कुमार आर्य (24) पुत्र चंद्रशेखर निवासी हरसोली भवाली को गिरफ्तार करने की जानकारी दी | पुलिस ने बताया कि, मृतक अविवाहित था, मेहनत-मजदूरी करता था और शराब पीने का आदी था। उसकी पूर्व में गांव में डीजे चलाने वाले मोहित से कहासुनी हो गई थी। सोमवार रात्रि करीब 10 बजे नवीन शराब पीकर घर कीे ओर जा रहा था, तभी रास्ते में चारों आरोपितों को वह दिख गया। इस पर उनके बीच विवाद हो गया।

आरोपितों से उसे बुरी तरह मारा-पीटा। मृतक के शरीर पर पत्थर के कई वार के निशान हैं। चोटों, मुंह के बल गिरने एवं रात्रि में ठंड आदि की वजह से उसकी मौत हो गई।

चारों आरोपितों के विरुद्ध पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को चारों को अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

वहीं शव के नग्न अवस्था मे मिलने पर पुलिस का दावा है कि, मृतक शराब पीने के बाद खुद ही अपने कपड़े उतार देता था।
पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते 04 दोस्तों ने हत्या की साजिश रची थी। हत्याकांड के खुलासे में सीसीटीवी कैमरा मददगार साबित हुआ, जिससे पुलिस को हत्यारों तक पहुंचने में मदद मिली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments