Sunday, May 19, 2024
HomeStatesUttarakhandब्रैकिंग : नवविवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत, बहुमत घबराई हुई देर...

ब्रैकिंग : नवविवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत, बहुमत घबराई हुई देर रात मृतका ने मायके किया था फोन

देहरादून (रानीपोखरी)ऋषिकेश तहसील के तहत आने वाले रानीपोखरी के भोगपुर गांव में एक नवविवाहिता की विवाह के ढाई महीेने पूरे होते—होते ही संदिग्ध हालातों में मौत हो गई।
मृतका के पिता ने रानीपेखरी पुलिस थाने में अपने दामाद और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर देकर अपनी मृतक बेटी को न्याय दिलाने की अर्जी दाखिल की है।
नवविवाहिता आरती की मौत के मामले में उत्तराखंड महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मामले में कठोर कार्रवाई के लिए लिखा है।

पिता का कहना है कि विवाह के कुछ दिन बाद ही उसकी बेटी के ससुराली उसे दहेज के लिए तंग करने लगे थे। यही नहीं उन्हें पता चला था कि उनके दामाद के किसी लड़की से अवैध संबंध भी हैं। सुबह दामाद ने ही उहें उनकी बेटी की मौत की जानकारी दी। जबकि कल देर रात मृतका ने अपने अपने मायके फोन किया था वह फोन पर रो रही थी और बहुमत घबराई हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है |
तहरीर के मुताबिक चक सिंधवाल पंचायत के ककनाई गांव निवासी विजेंद्र सिंह की पुत्री आरती का विवाह भोगपुर निवासी पवन रावत से गत 12 दिसंबर को हुआ था। यह विवाह मौसा चंद्रशेखर रावत की मध्यस्थता में हुआ था। तहरीर में बताया कि विवाह के पहले दिन से ही आरती को कम दहेज देने के चलते ससुराल में परेशान किया जाता था। उन्होंने पवन पर पर किसी अन्य लड़की के साथ अवैध संबंधों के आरोप भी लगाए हैं। मृतका आरती के पिता विजेंद्र सिंह के अनुसार शनिवार की शाम सात बजे आरती ने अपनी बड़ी बहन पूजा को भी फोन किया था, जिसमें वह अपनी बड़ी बहन से बात करते हुए बहुत घबराई हुई थी और रो रही थी। इसके बाद उन्होंने आरती से बात करने का काफी प्रयास किया लेकिन उससे उनका कोई संपर्क नहीं हो सका।
रविवार की सुबह आरती का पति पवन रावत उसके मायके आया और आरती को बाथरूम में फिसलने से चोट लगने की बात कही। साथ ही बताया कि वह हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती है, इसके बाद वे सब हिमालयन हास्पिटल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उन्हें बताया गया कि उनकी पुत्री की दस घंटे पहले ही मौत हो चुकी थी। जिसके बाद लड़की के पति पवन रावत ने अपना बयान बदलते हुए बताया कि आरती ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। लड़की के पिता ने पुलिस को अपनी तहरीर सौंप दी है |
जिसके आधार पर पुलिस ने पति पवन, देवर नितिन, सास राजेश्वरी देवी व मौसा चंद्रशेखर रावत के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जिसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपेार्ट का इंतजार है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments