सितारगंज। एक साल से फरार चल रहे इनामी बदमाश को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया।
सुदामा लाल मीणा निवासी ग्राम बामनवास, थाना तुण्डिला जिला सवाई माधो सिंह के खिलाफ धमकी देने और महिला का शील भंग करने का मुकदमा दर्ज था। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपी टिक टॉक के माध्यम से क्षेत्र की एक महिला के संपर्क आया। फरवरी 2021 में दोनों ने शादी कर ली। फिर दोनों साथ रहने लगे। वह कस्बे में ही किराए के मकान में रहते थे। आरोपी ने युवती की तस्वीरे खींच ली। इनके बीच अनबन हुई तो आरोपी ने अश्लील तस्वीरों को उसके घर वालों के पास भेज दिया। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसके ऊपर 15000 का इनाम रखा गया था। एसपी सिटी ने कहा कि महिलाएं सावधानी से सोशल मीडिया का प्रयोग करें। टीम में कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल, एसआई चंदन सिंह बिष्ट, राजेंद्र गोस्वामी शामिल थे।