देहरादून, राजधानी वासियों के लिए सौंदर्य और स्टाइल की दुनिया में एक नया नाम जुड़ रहा है, Magic Brush Unisex Salon & Academy का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हाथीबड़कला सालवाला, देहरादून में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और ‘आशिकी’ फिल्म फेम राहुल रॉय करेंगे।
इस अवसर पर शहर के कई फैशन और सौंदर्य जगत से जुड़े लोग, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, और पत्रकार भी मौजूद रहेंगे।
संस्थान की संस्थापक और प्रसिद्ध सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट कविता विरमानी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इस सैलून और एकेडमी में मेकअप, मसाज, ब्यूटी ट्रीटमेंट, हेयर केयर, स्किन केयर और नेल आर्ट जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। साथ ही, ब्यूटी सेक्टर में करियर बनाने वाली युवा महिलाओं और छात्रों को यह एक प्रशिक्षण केंद्र के रूप में भी मार्गदर्शन प्रदान करेगा।
कविता विरमानी ने कहा, “देहरादून में युवाओं में फैशन और ब्यूटी कैरियर के प्रति तेजी से बढ़ती रुचि को देखते हुए हमने इस एकेडमी की शुरुआत कर रहें है। Magic Brush Unisex Salon & Academy आने वाले दिनों में विभिन्न ब्यूटी वर्कशॉप, मेकअप शो और करियर से जुड़े विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित करेगा,
-
देहरादून के युवाओं की फैशन और ब्यूटी करियर में बढ़ती रुचि को देखते हुए एकेडमी की शुरुआत।
-
यह ब्यूटी सेक्टर में करियर बनाने वाली युवा महिलाओं और छात्रों को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में मार्गदर्शन देगा।
-
प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के साथ-साथ इंडस्ट्री के विशेषज्ञ अनुभव साझा करेंगे।
-
यह आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।
-
भविष्य में ब्यूटी वर्कशॉप, मेकअप शो और करियर से जुड़े विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्किल डवलपमेंट के अवसर मिलेंगे।




Recent Comments