Friday, March 29, 2024
HomeStatesUttarakhandजैंती भनोली मार्ग पर खाई में गिरा बोलेरो वाहन, 6 घायल, 4...

जैंती भनोली मार्ग पर खाई में गिरा बोलेरो वाहन, 6 घायल, 4 की हालत गंभीर

अल्मोड़ा, जनपद के जैंती-भनोली मोटरमार्ग में जाख धार के पास एक सड़क हादसे की खबर आयी है, एक बोलेरो वाहन जाखधार के पास गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में छह यात्री घायल हो गये। जबकि चार गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जैंती-भनोली मोटरमार्ग में बुधवार को जाख धार के पास बोलोरो वाहन गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में छह लोग घायल हो गये। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों का रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैंती ले जाया गया। जहां से गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया।
दुर्घटना में गंभीर घायल लमगड़ा ब्लॉक के ग्राम खड़िया नौली निवासी 38 वर्षीय हंसा देवी, 60 वर्षीय लाल सिंह, 24 वर्षीय ज्योति निवासी कुभाऊ, 50 वर्षीय धरम सिंह निवासी दाडिम हैं। इन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। चालक और एक अन्य यात्री को हल्की चोट आई जिनका उपचार चल रहा है। दुर्घटना ग्रस्त बोलेरो वाहन संख्या यूके 03 टीए 0878 है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments