Saturday, April 27, 2024
HomeTrending Nowआम आदमी पार्टी के मसूरी विधानसभा प्रभारी श्याम बोहरा द्वारा लैंसडाउन चौक...

आम आदमी पार्टी के मसूरी विधानसभा प्रभारी श्याम बोहरा द्वारा लैंसडाउन चौक देहरादून में धरना प्रदर्शन किया गया

देहरादून, आम आदमी पार्टी के मसूरी विधानसभा प्रभारी श्याम बोहरा द्वारा आज लैंसडाउन चौक देहरादून में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन का मुख्य उद्देश भाजपा नेता सुबोध उनियाल द्वारा एक राष्ट्रीय टीवी चैनल पर उत्तराखंड के लोगों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना और उत्तराखंड के जनता को अपमानीत करने को लेकर था। धरना प्रदर्शन में श्याम बोरा लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह बहुत ही अपमानजनक बात है कि उत्तराखंड के एक वरिष्ठ नेता द्वारा राष्ट्रीय चैनल पर उत्तराखंड के जनता के लिए (हरामखोर) शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं। मैं इसकी निंदा करता हूं। साथ ही साथ मैं उत्तराखंड की जनता और मसूरी विधानसभा क्षेत्र के तमाम लोगों से निवेदन करता हूं कि वह बीजेपी सरकार को बहिष्कार करें। इस तरह के एक वरिष्ठ भाजपा नेता को उत्तराखंड के लोगों के लिए आपत्तिजनक शब्द बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।यह वह लोग हैं जो जनता के बीच जाकर वोट तो ले लेते हैं परंतु वक्त आने पर उसी जनता को (मूर्ख और हरामखोर) जैसे आपत्तिजनक शब्द से संबोधित करते हैं।

धरना प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के मसूरी विधानसभा क्षेत्र से कविता क्षेत्री, विनीता क्षेत्री, मधु क्षेत्री, दिल कुमारी, यामिनी सिंह आले, राजेश कुमार आले, संजय क्षेत्री, महेश बोहरा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments