Tuesday, August 25, 2026
HomeStatesUttarakhandलापता रेंजर का शव भीमताल झील से हुआ बरामद, लालकुआं-तराई केंद्रीय वन...

लापता रेंजर का शव भीमताल झील से हुआ बरामद, लालकुआं-तराई केंद्रीय वन प्रभाग में थे तैनात

हल्द्वानी, लालकुआं-तराई केंद्रीय वन प्रभाग में तैनात लापता रेंजर का शव पुलिस ने भीमताल से बरामद कर लिया है। उनका शव भीमताल झील में मिला है। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उनके लापता होने के बाद से ही पुलिस उन्हें तलाश रही थी। उन्हें तलाशने के लिए पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले।
एक फुटेज में वह भीमताल की ओर जाते हुए दिखाई दिए थे। जिसके बाद उनकी भीमताल क्षेत्र में तलाश शुरू कर दी गई। बुधवार को उनका शव बरामद कर लिया गया। बता दें कि ऊंचापुल हल्द्वानी निवासी हरीश चंद्र पाण्डे (55) तराई सेंट्रल डिवीजन रुद्रपुर में फारेस्ट रेंजर के पद पर तैनात थे। बीती 29 नवंबर की शाम 7 बजे वह अचानक घर से लापता हो गए। परिजनों ने मुखानी थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस उन्हें तलाश करने में जुट गई। पुलिस ने उनकी तलाश में कई सीसीटीवी फुटेज खंगाली।

रुद्रपुर में भी उनके बारे में जानकारी जुटाई गई लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं मिल पाया। इधर एक फुटेज में हरीश पाण्डे काठगोदाम की ओर जाते दिखे। जिसके बाद उन्हें टैक्सी से भीमताल में उतरते देखा गया। जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश भीमताल में शुरू कर दी। बुधवार की सुबह उनका भीमताल झील से बरामद हुआ है। वहीं उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments