Sunday, June 21, 2026
HomeTrending Nowसड़क पर कुर्सी बिछाकर जाम छलकाना बॉबी कटारिया को पड़ा महंगा, कैंट...

सड़क पर कुर्सी बिछाकर जाम छलकाना बॉबी कटारिया को पड़ा महंगा, कैंट थाने में मुकदमा दर्ज, अब गिरफ्तारी की तैयारी

देहरादून, अपने अलग अंदाज से सुर्खियों में रहने वाले बाॕबी कटारिया अब जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में आने वाले है, पुलिस के उनके वीडियो का संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज कर दिया, बता दें कि सुर्खियों में रहने के लिए बुधवार को यूट्यूबर बॉबी कटारिया बीच सड़क पर ही कुर्सी डालकर जाम छलकाने लगा। उसके कुछ साथी वाहनों को दोनों ओर रोककर वीडियो भी बनाने लगे। बैकग्राउंड में गाना भी दादागिरी वाला चल रहा है। यह वीडियो वायरल किया तो पुलिस मुखिया के ही हाथ पड़ गया। उन्होंने मामले में जांच कर यूट्यूबर पर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। आज गुरुवार को यूट्यूबर बॉबी कटारिया के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है।

सोशल मीडिया पर दो दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स बीच सड़क पर कुर्सी डाले बैठा है। दोनों ओर वाहनों को रोका गया है। सामने मेज सजी है, जिस पर महंगी शराब की बोतल और खाने का सामान रखा है। जनाब मस्ती में सड़क और शहर को ही अपने पिता का बताने लगे। अपनी दादागिरी को दर्शाने के लिए बैकग्राउंड में गाना (है शहर अपुन का, सड़क अपने बाप की…) भी बज रहा है। यह वीडियो देहरादून के आसपास के इलाके का बताया गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसकी आलोचना भी की। इस मामले में डीजीपी अशोक कुमार ने जांच करने के आदेश दिए थे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments