हरिद्वार 12 जनवरी (कुलभूषण) भाजयुमो के प्रदेश मंत्री व कार्यक्रम संयोजक दीपांशु विधार्थी के संयोजन में विवेकानंद जयंती के अवसर पर यंग इंडिया रन दौड़ का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया ।कार्यक्रम की शुरुवात भाजपा का झंडा दिखाकर नगर विधायक मदन कौशिक जिला अध्यक्ष संदीप गोयल विधायक आदेश चौहान ने संयुक्त रूप से की । दौड़ में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान लक्ष्य अरोड़ा और मोहित कुमार दूसरा स्थान अरुण कुमार व तृतीय स्थान जॉनी ने हासिल किया । युवाओं को संबोधित करते हुए नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा की आज का दिन हम युवा दिवस के रूप में मनाते आए है और समस्त युवा बधाई के पात्र है की इतनी भव्य दौड़ का आयोजन युवा मोर्चा द्वारा किया गया है स्वामी विवेकानंद के आदर्शाे पर चलकर युवाओं को समाज में अपनी पहचान बनानी है । भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा की हम सभी विवेकानंद को प्रेरणा मानकर अपनी सामाजिक जीवन शैली को बेहतर बना सकते है व आज का युवा उनको अपना रोल मॉडल मानकर अपने भविष्य को उज्जवल बना सकता है । विधायक आदेश चौहान ने कहा की आज का युवा विवेकानंद के आदर्शाे पर चलकर नशाखोरी से बच सकता है और आगामी भविष्य में समाज में नई ऊर्जा से कार्य कर सकता है।कार्यक्रम संयोजक भाजयुमो प्रदेश मंत्री दीपांशु विधार्थी ने कहा की युवा दिवस के रूप में भाजयुमो ने सम्पूर्ण प्रदेश में आज दौड़ का आयोजन कर समाज में युवाओं ने विवेकानंद को आदर्श मानने का संदेश दिया है युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सादेव समाज में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाते है । इस अवसर पर युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य रोहन सहगल जयपाल चौहान अन्नु कक्कड़ए विकास तिवारी लव शर्मा विक्रम भुल्लर ललित रावत शिखर पालीवाल सिद्धार्थ कौशिक पूजा
बडी संख्या में युवाओ ने भाग लिया।




