Tuesday, March 4, 2025
HomeTrending Nowयूपी और उत्तराखंड दोनों राज्य में हारेगी भाजपा : राकेश कुमार सिंह

यूपी और उत्तराखंड दोनों राज्य में हारेगी भाजपा : राकेश कुमार सिंह

(चन्दन सिंह बिष्ट)

हल्द्वानी, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राकेश कुमार सिंह ने अपने एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड में धामी सरकार किसी भी हालत में दोबारा सत्ता में नहीं आयेगा। आज भाजपा से चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो चुका है। केन्द्र से लेकर राज्यों तक भाजपा की पोल खुल चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही किसानों के समर्थन में थी। राष्ट्रीय लेबल पर कांग्रेस पहली पार्टी है जिसने किसानों को सबसे पहले समर्थन दिया।

कांग्रेस किसानों के साथ थी और हमेशा रहेगी।राकेश कुमार सिंह ने कहा कि कृषि बिल वापस लेकर केन्द्र सरकार सिर्फ चुनाव जीतने के सपने देख रही है। पंजाब से लेकर यूपी व उत्तराखंड तक का किसान इनके खिलाफ वोट कर अपना बदला लेगा। वही उत्तराखंड में भाजपा ने तीन-तीन मुख्यमंत्री बदले है। पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाकर भाजपा सोच रही हम विधानसभा चुनाव 2022 जीत लेंगे। यहां कि जनता बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर इनसे अपना हिसाब बराबर करेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments