Sunday, April 28, 2024
HomeTechnologyभाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा के लिये किया नामांकन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा के लिये किया नामांकन

देहरादून, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, “मैं वरिष्ठ नेतृत्व, राज्य नेतृत्व, सीएम के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। मैं पीएम मोदी और उत्तराखंड सीएम के नेतृत्व में विकास कार्यों में काम करूंगा।”
महेंद्र भट्ट ने नामांकन पत्र विधानसभा स्थित चुनाव अधिकारी कार्यालय में चुनाव अधिकारी को सौंपा। इस दौरान मंत्री, सभी विधायक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
महेंद्र भट्ट को उम्मीदवार बनाए जाने के सियासी मायने पार्टी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। बता दें राज्यसभा सांसद रहे अनिल बलूनी का छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 27 फरवरी को चुनाव होना है। जिसके लिए आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट अपना नामांकन दाखिल किया।
लोकसभा चुनाव से पहले महेंद्र भट्ट को उम्मीदवार बनाए जाने के सियासी मायने हैं। भट्ट ब्राह्मण चेहरा हैं और भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का उन्हें राज्यसभा में भेजे जाने के फैसले को जातीय समीकरणों में संतुलन साधने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। जब तक भाजपा नेतृत्व ने राज्यसभा का टिकट तय नहीं किया था, तब संभावना अनिल बलूनी को रिपीट किए जाने की भी मानी जा रही थी।

वहीं केंद्रीय संगठन में लंबे समय से राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे अनिल बलूनी को पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट का एक दावेदार माना जा रहा है। वहीं सियासी जानकारों का मानना है कि ऐसी अटकलों के बीच महेंद्र भट्ट को प्रत्याशी बनाकर पार्टी ने अपने कैडर को सम्मान दिए जाने का संदेश देने की कोशिश की है। साथ ही प्रदेश कैबिनेट में प्रतिनिधित्व से वंचित चमोली जिले को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व दिलाकर लंबे समय से चली आ रही कसक को दूर करने का प्रयास किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments