भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट : गढ़वाल से अनिल बलूनी, हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत उम्मीदवार

0
484

देहरादून, भाजपा ने लोकसभा चुनाव की दूसरी लिस्ट जारी कर दी, इस लिस्ट में उत्तराखण्ड़ की हरिद्वार और गढ़वाल संसदीय सीट से अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। हरिद्वार सीट से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को टिकट दिया गया है। जबकि गढ़वाल संसदीय सीट से अनिल बलूनी को टिकट दिया गया है। भाजपा ने अपने दो पूर्व मुख्यमंत्रियों रमेश पोखरियाल निशंक और तीरथ सिंह रावत का टिकट काटा है।उत्तराखण्ड से त्रिवेंद्र रावत और अनिल बलूनी को मिला टिकट, जारी हुई  प्रत्याशियों की दूसरी सूची -