Wednesday, May 22, 2024
HomeStatesUttarakhandबाबा साहब अम्बेडकर द्वारा बनाये गये संविधान के साथ छेड़छाड़ करना चाहती...

बाबा साहब अम्बेडकर द्वारा बनाये गये संविधान के साथ छेड़छाड़ करना चाहती है भाजपा पालीवाल

कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आगे आये इंडिया गठबन्धन के घटक दल

हरिद्वार ( कुलभूषण ) देश में डा भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाये गये संविधान व लोकतंत्र को कूचलने व बदलने का षडयंत्र भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जा रहा है। जो देश के लिए घातक है जिसे किसी भी कीमत पर सफल नही होने दिया जायेगा। यह उदगाार काग्रेस के वरिष्ठ नेता डा संजय पालीवाल ने प्रेस क्लब में कंाग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में इंडिया गठबन्धन के दलो आम अदमी पार्टी समाजवादी पार्टी तथा अन्य दलो द्वारा बुलायी गई प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होने कहा कि आज देश में सरकारी ऐजेन्सीयो का सत्ताधारी भाजपा अपने हीत के लिए उपयोग कर लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रही है । प्रमुख विपक्षी दलो के जनता द्वारा चुने गये नेताओ को जेल भेजा जा रहा रहा है किसी को भी अपनी बात कहने का अधिकार नही है। डा पालीवाल ने कहा कि भाजपा चुनावों में जनता का सामना करने से डर रही है जिसके चलते वह कोई विकास के कार्य व अपनी उपलब्धि विगत दस सालों में नही किये जाने के चलते लोकसभा क्षेत्र से उस प्रत्याशी को मैदान में उतारा है जिसे उसने पाच साल तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य नही करने दिया। वही दस साल तक क्षेत्र से सांसद रहे प्रत्याशी को चुनावी समर से दरकिनारे कर दिया। भाजपा लोकतंत्र व्यवस्था में विश्वास नही रखने ववाली पार्टी है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता नरेश शर्मा ने कहा की भाजपा लोकतंत्र का गला घोटने का काम कर रही है। जनता द्वारा चुने गये नेताओ को बिना अपराध सिद्व हुए जेल में डाल विपक्ष के नेताओ की आवाज को दबाने का काम कर रही है। जिसका उदहारण दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफतारी है। ऐसे में देश की जनता भाजपा की नीयत व निति को समझ रही है। तथा आने वाले लोकसभा चुनावो में इसका जवाब अपने मत से देगी तथा इंडिया गठबन्धन के प्रत्याशीयो के पक्ष मे ंमतदान कर देगी।
समाजवादी पार्टी के चन्द्रशेखर यादव व डा राजेन्द्र पाराशर ने कहा कि भाजपा सरकारी जांच ऐजेन्सीयो का दवाब बनाकर विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है। विपक्ष इस दवाब में आने वाला नही है। उन्होने कहा कि देश भर में विपक्ष के एक मंच पर आने से भाजपा घबरा गयी है। जिसके चलते वह विपक्ष को सत्ता के बल पर कुचलने का काम कर रही है। अपने मंसूबें में वह सफल नही होगी।
भाजपा पर हमला बेालते हुए वरिष्ठ कंाग्रेस नेता विकास चौधरी ने कहा कि विपक्ष को एक साथ चुनावी समर में देख भाजपा बौखला गयी है। उन्होने कहा कि भाजपा दवाब की राजनीति कर विपक्ष के नेताओ को अपनी पार्टी में शामिल कर उन्हे ईमानदार व निष्ठावान होने का प्रमाण पत्र जारी करने का काम कर रही है। जनता सब जान रही है। देश का युवा बेरोजगारी व आम जनता महंगाई से परेशान है। इन मुददो पर भाजपा बोलने को तैयार नही है। देश की जनता ने अब मन बना लिया है। वह इंडिया गठबन्धन के प्रत्याशीयो को अधिक से अधिक जीताने का काम करेगी।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि हरिद्वार लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी वीरेन्द्र रावत को जितने के लिए सभी विपक्षी दल मिलकर जनता के बीच जाने का काम कर रहे है। उन्हे पूर्ण विश्वास है कि इस बार हरिद्वार लोकसभा सीट से इंडिया गठबन्धन के प्रत्याशी वीरेन्द्र रावत जीत दर्ज कर लोकसभा में क्षेत्र की जनता की समस्याओ को हल कराने के लिए उनकी आवाज बन समस्याओ का निस्तारण कराने का काम करेगेें।
इस मौके पर प्रेस को आम आदमी पार्टी के नेता संजय सैनी हेमा भण्डारी कंाग्रेस के अशोक शर्मा ने भी अपने विचार रखे। प्रेसवार्ता में रवीश भटीजा संजय अग्रवाल लव दत्ता जगदीश रावत सहित विभिन्न कार्यकर्ता व नेता उपस्थित रहे।
फोटो न0 1 प्रेस वर्ता को सम्बोधित करते इंडिया गठबन्धन के नेता

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments