Saturday, April 27, 2024
HomeTrending Nowआचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा...

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की सपरिवार भेंट

हरिद्वार  (कुल भूषण शर्मा)  हरिहर आश्रम हरिद्वार में परम पूज्य जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज “आचार्य”  से भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा  ने सपरिवार पधार कर शिष्टाचार एवं आध्यात्मिक भेंट की !
इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा के  अध्यक्ष  प्रेमचंद जी अग्रवाल, आध्यात्मिक गुरु व उत्तराखंड राज्य के केबिनेट मंत्री पूज्य  सतपाल  महाराज, उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री  मदन कौशिक , भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय सचिव एवं उत्तराखंड भाजपा प्रभारी  दुष्यंत कुमार  गौतम, उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  बंशीधर भगत , भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  रेखा अरुण  वर्मा, उत्तराखंड प्रदेश भाजपा राज्य महासचिव  सुरेश भट्ट तथा उत्तराखंड प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री  अजय कुमार  समेत  पंचदशनाम जूनाअखाड़ा के संरक्षक पूज्य स्वामी  हरिगिरि  महाराज एवं जूना अखाड़ा के प्रमुख संतों सहित अनेक गणमान्य विभूतियों की पावन उपस्थिति रही ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments