रुद्रप्रयाग (संवाददाता) : अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे अत्यंत संवेदनशील विषय पर कांग्रेस द्वारा लगातार की जा रही तथ्यहीन, भ्रामक और घृणित राजनीति के विरुद्ध आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वाधान में रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में जनभावनाओं को देखते हुए कांग्रेस के पुतले का दहन किया गया ।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने इस जघन्य अपराध में त्वरित, निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई करते हुए दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दिलाई—यह न्याय, सुशासन और कानून के राज का स्पष्ट प्रमाण है। वहीं कांग्रेस, जिसे सत्ता में रहते न्याय की परिभाषा भी याद नहीं थी, आज झूठ, अफवाह और सोशल मीडिया के शोर के सहारे प्रदेश का वातावरण बिगाड़ने का असफल प्रयास कर रही है।
उत्तराखंड की जनता भली-भांति समझती है कि कौन न्याय के साथ खड़ा है और कौन राजनीतिक रोटियां सेंकने में व्यस्त है। भाजपा न तो झूठ से डरती है और न ही दबाव से—सत्य, न्याय और पीड़ित को न्याय दिलाना ही हमारा संकल्प है।
कांग्रेस का यह दुष्प्रचार ज्यादा दिन नहीं चलेगा, क्योंकि सच हमेशा शोर से नहीं, परिणाम से बोलता है। सभी वक़्ताओ ने आरोप लगाया की विगत कुछ दिनों से कांग्रेस नेता और अन्य विपक्षी दल दिवंगत बेटी की मौत कों लेकर घृणित राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा की सुप्रीम कोर्ट, एस. आई. टी जाँच को सही मानते हुए, सीबीआई जांच से इंकार कर चुकी है। लिहाजा सिर्फ अपुस्ट आरोप के आधार पर कार्यवाई हुई तो सजायाफ्ता दोषियों को कानूनी फायदा पंहुच सकता है।
इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुमन जमलोकी, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, बद्री केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण , भाजपा रुद्रप्रयाग के पूर्व जिला अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल , जिला महामंत्री अरुण चमोली, राय सिंह राणा , जिला उपाध्यक्ष विनोद देवशाली, जिला उपाध्यक्ष रीना बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल,भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री अमित मैखंडी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकीम अहमद, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सतीश गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र रावत, बृजमोहन सिंह नेगी, दलबीर सिंह नेगी, मनोज राणा, राजेंद्र डिमरी, सैन सिंह बिष्ट सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं महिलाएं सम्मिलित हुई।




