वनस्पति एवं सुक्ष्म जीव विज्ञान विभाग गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय में मनाया गया विश्व एड्स दिवस

0
461

हरिद्वार 1 दिसम्बर (कुलभूषण) वनस्पति एवं सुक्ष्म जीव विज्ञान विभाग में जागरूकता अभियान के अंतर्गत विश्व एड्स दिवस मनाया गया। जिसमें छात्रों को एड्स से बचाव एवं रोकथाम विषय पर विशेष जानकारी एवं जागरूकता अभियान व्याख्यान एवं रोकथाम के लिए सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग में छात्रों को इस रोग के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। साथ ही साथ छात्रों का निःशुल्क ब्लड ग्रुप , हीमोग्लोबिन, सीआरपी भी चैक किया गया तथा एचआईवी एवम अन्य बीमारियो को पहचानने के टेस्ट के बारे में बताया। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर नवनीत ने बताया की समाज में जानकारी के अभाव में बहुत से लोग जानें अनजाने में इस गम्भीर बिमारी के शिकार हो सकते हैं जो ग़लत या सकंरमीत ख़ून चढ़ाने या अन्य किसी कारण से एचआईवी वायरस के संक्रमण से हो सकता है। लेकिन सजगता और सही जानकारी होने पर इस संक्रमण से बचा जा सकता है इस बिमारी से हर साल लाखों लोग मरते हैं ओर पता लगने पर अवसाद का शिकार हो सकते हैं क्योंकि यह वायरस रोगप्रतिरोधक क्षमता को क्षिण कर देता है इसलिए इससे संक्रमित होने पर दुसरे रोगों के होने का प्रतिशत भी बढ़ जाता है। अगर सही जानकारी और बचाव के तरीके पता हो तो इसके संक्रमण से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि हम हर वर्ष 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है इसलिए वनस्पति एवं सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग में हम विषेश जागरूकता एवं जानकारी अभियान के अंतर्गत छात्रों को अवगत कराते हैं क्योंकि जागरूकता ही बचाव का तरीका है। सभी छात्र अपना ब्लड ग्रुप जानकर काफी उत्साहित एवं रोमांचित हुए और विश्वविद्यालय प्रशासन एवं विगाधयक्ष प्रोफेसर नवनीत जी का जानकारी देने के लिए धन्यवाद किया. इस अवसर पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के श्रद्धानंद चिकित्सालय के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर समीर श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को एड्स के बारे में विस्तार से समझाया तथा इसके लक्षण रोकथाम एवं निदान उपचार के बारे में विस्तृत रूप से विचार साझा किए । इस अवसर पर सर वरिष्ठ प्रोफेसर आर सी दुबे जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।डाक्टर विनीत कुमार विश्नोई, डाक्टर चिंरजीब बनर्जी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विभाग के अन्य सभी शिक्षक डाक्टर के के गुप्ता, डाक्टर हरिश कुमार एवं शोध छात्र, छात्राएं एवं शिकक्षेतर कर्मचारी उपस्थित रहे