शराब घोटाले में के. कविता को बड़ा झटका, कोर्ट ने सीबीआई को दी 3 दिनों की रिमांड

0
478

नई दिल्‍ली, शराब घोटाले के मामले में तेलंगाना के पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को दिल्‍ली की राउज एवेन्‍यू कोर्ट ने 3 दिन के लिए सीबीआई की कस्‍टडी में भेज दिया है। कविता पहले से ही इसी केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। सीबीआई का मानना है कि बीआरएस नेता कविता इस पूरे षडयंत्र का अहम हिस्‍सा हैं। उन्‍होंने मामले की परत दर परत जांच के लिए कोर्ट से पांच दिन की कस्‍टडी की मांग की थी।

सीबीआई ने अपनी दलीलें कोर्ट में रखते हुए कहा कि दिल्‍ली शराब घोटाले के तहत आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ की रिश्वत अरेंज करने में के. कविता का बड़ा रोल रहा है। साउथ ग्रुप ने ये रिश्वत आम आदमी पार्टी के नेताओं को देने के लिए उसे दी थी।

CBI ने कविता को IPC की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश), धारा 477-ए (खातों में हेराफेरी) और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 7 (सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत देने से संबंधित अपराध) के तहत गिरफ्तार किया है।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार के कविता को राउज एवेन्यू कोर्ट से झटका लगा था। कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी। कविता ने अपने बेटे की बोर्ड परीक्षाओं का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत मांगी थी, हालांकि करोट् ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पेश वकील की दलीलें सुनने के बाद उनकी याचिका खारिज कर दी थी।