Thursday, August 13, 2026
HomeStatesUttarakhandकांग्रेस को बड़ा झटका, मनीष खंडूडी ने छोड़ी पार्टी, सोशल मीडिया पर...

कांग्रेस को बड़ा झटका, मनीष खंडूडी ने छोड़ी पार्टी, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

देहरादून, उत्तराखंड कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है। बता दे मनीष खंडूडी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

मनीष खंडूडी ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में बताया कि में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं। मेरा यह निर्णय बिना किसी व्यक्तिगत हित अथवा अपेक्षा से लिया गया है।
कांग्रेस के गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी का जन्म पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल सांसद मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी के घर 16 अक्टूबर 1968 को हुआ। शिक्षा में बचपन से ही अव्वल मनीष ने नेताजी सुभाष चंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीई की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments