Thursday, May 9, 2024
HomeTrending Nowहरिद्वार पंचायत के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका : विधायक ममता राकेश...

हरिद्वार पंचायत के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका : विधायक ममता राकेश के बेटा और बेटी बीजेपी में शामिल

हरिद्वार, प्रदेश कांग्रेस को लगातार एक के बाद एक झटके लग रहे हैं, हरिद्वार में संपन्न हुये पंचायत चुनाव के बाद कांग्रेस को फिर एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक ममता राकेश के बेटा और बेटी भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद राजनीतिक नेताओं के चल रहे दल बदल अभियान में कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है।

भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश के बेटे अभिषेक राकेश और उनकी बेटी आयुषी राकेश भाजपा में शामिल हो गए हैं। लक्सर रोड स्थित जगजीतपुर में भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें कि ममता राकेश की बेटी पंचायत चुनाव में निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गई हैं। वह भगवानपुर से ब्लॉक प्रमुख की दावेदारी भी कर रही हैं। इस मौके पर विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

जिला पंचायत की 44 में से 14 सीटें जीतने के बाद जोड़ तोड़ में जुटी भाजपा को बड़ी कामयाबी मिली है। परिणाम आने के बाद से अभी तक 14 नव निर्वाचित सदस्य भाजपा में शामिल हो चुके हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी सदस्य बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments