SBI के ग्राहक हो जाएं सावधान! नहीं किया ये काम तो बंद हो सकती है आपकी बैंकिंग सेवा

0
603

नई दिल्ली, अगर आप भी भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक हैं तो ये जानकारी आपके लिए है। क्योंकि बैंक ने अपने अकाउंट होल्डर्स को 31 मार्च 2022 के पहले पैन-आधार कार्ड को लिंक करने के लिए नोटिस किया है। बैंक के मुताबिक अगर ग्राहक ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी बैंकिंग सेवा ठप हो सकती है। केवल 31 मार्च तक है समय
एसबीआई के मुताबिक हम अपने ग्राहकों को किसी भी असुविधा से बचने और निर्बाध बैंकिंग सेवा का आनंद लेने के लिए अपने पैन को आधार से जोड़ने की सलाह देते हैं। बैंक ने कहा कि ग्राहक समय पर पैन और आधार को लिंक करवा लें जिससे वो किसी भी असुविधा से बच सकेंगे।

अधिक जानकारी के लिए आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए पैन को आधार से जोड़ने की समय सीमा 30 सितंबर 2021 से बढ़ा कर 31 बैंक ने कहा कि पैन को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। यदि पैन और आधार लिंक नहीं हैं, तो पैन निष्क्रिय हो जाएगा और स्पेसिफाइड ट्रांजैक्शन करने के लिए पैन का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।