भीमताल विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी लाखन सिंह नेगी और यूकेडी प्रत्याशी हरीश जोशी ने प्रचार में झोंकी ताकत

0
632

बागियों और निर्दलीयों ने उलझाया विधानसभा भीमताल का चुनावी समीकरण।

भीमताल विधानसभा में नेता चढ़ रहे हैं पहाड़ घर घर जाकर जनता से मांग मरहे हैं जीत का आशीर्वाद ।

(चन्दन सिंह बिष्ट)

भीमताल/ओखलकांडा, भीमताल विधानसभा सीट में भाजपा से निष्कासित रामगढ़ के पूर्व ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य लाखन सिंह नेगी ने कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं लाखन सिंह नेगी ने कहा कि उन्होंने नामांकन किया है और वह चुनाव लड़ रहे हैं और लगातार क्षेत्र में नामांकन के बाद डोर टू डोर लोगों से मिल रहे हैं और उधर यूकेडी के तेजतर्रार प्रत्याशी हरीश जोशी ने भी भीमताल विधानसभा में उम्मीदवारों की नींद उड़ाई हुए हैं हरीश जोशी ने कहा कि उन्हें जनता का अपार समर्थन मिल रहा है और आपको बताते चलें कि भीमताल का मुकाबला काफी रोचक होने वाला है इधर जो स्थिति भाजपा की है वहीं कांग्रेस भी की भी है यहां भी भितरघात से इनकार नहीं किया जा सकता है जिसका लाभ अन्य दल ले सकते हैं ।