Monday, June 22, 2026
HomeStatesUttarakhandभालू ने महिला पर किया हमला, महिला गंभीर रूप से घायल

भालू ने महिला पर किया हमला, महिला गंभीर रूप से घायल

पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी रेंज के तहत पाबौ ब्लाक के ग्राम सभा ढिकवाली चौडी के जंगल में चारा पत्ती लेने गई एक महिला पर भालू ने हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। आनन- फानन में परिजनों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। ग्राम सभा ढिकवाली चौडी निवासी 37 वर्षीय संतोषी देवी पत्नी मनोज नेगी रविवार सुबह गांव से करीब दो सौ मीटर दूर जंगल में चारा पत्ती लेने गई। तभी अचानक से भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू से बचने के लिए महिला ने हाथों से उस पर वार किया। जिससे भालू ने महिला के दोनों हाथों को बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। इसी बीच महिला के हो-हल्ला करने पर भालू उसे छोड़कर भाग निकला, जिससे महिला सकुशल बच गई। हमले में घायल महिला किसी तरह घर पहुंची, जहां परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ पहुंचाया। भालू के हमले से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। घटना पर जिला पंचायत सदस्य आशुतोष पोखरियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य धनवीर सिंह नेगी, संदीप कोठियाल ने क्षेत्र में जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग उठाई है। वहीं, गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ स्वप्निल अनिरूद्ध ने बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। क्षेत्र में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments