विशन गांव के पास दो नेपाली मजदूरों पर भालू का हमला

0
474

टिहरी, जनपद के बालगंगा रेंज स्थित विनयखाल सेक्टर के विशन गांव में बुधवार सुबह 7 बजे दो नेपाली मजदूरों पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया।
घायल दुर्गा मगर और प्रसाद बोहरा ने बताया कि सुबह विशन गांव में सड़क से गांव के ऊपर मंदिर पर सामान ले कर जा रहे थे तभी अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया जिस कारण दोनों घायल हो गए। वहीं जब हमले की सूचना वन विभाग के दरोगा रामशरण उनियाल को मिली तो उन्होंने तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में भर्ती कराया और दोनो घायलों को नियमों के अनुसार मुआवजा देने की बात कही, वन दरोगा रामशरण उनियाल ने बताया कि अभी भी गांव में झाड़ियां बहुत है जिस कारण जंगली जानवरों के दहशत का साया बना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने आसपास की झाड़ियों को साफ करने का अनुरोध भी किया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर के सर्जन डॉ. राजकुमार सराफ ने बताया कि दुर्गा मगर के हाथ की हड्डी पर अधिक चोट लगने से उचित उपचार के लिए जिला अस्पताल बोराड़ी भेज दिया गया है जबकि प्रसाद बोहरा को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।