Saturday, May 18, 2024
HomeTrending Nowब्रैकिंग : मनमोहन कंडवाल प्रतिद्वंद्वी रंजन सोलंकी को पराजित कर पांचवीं बार...

ब्रैकिंग : मनमोहन कंडवाल प्रतिद्वंद्वी रंजन सोलंकी को पराजित कर पांचवीं बार बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

देहरादून, एडवोकेट मन मोहन कंडवाल एक बार फिर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। मंगलवार को हुए चुनाव में मनमोहन कंडवाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी रंजन सोलंकी को 654 वोटों से पराजित किया, वह लगातार पांचवीं बार एसोसिशन के अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं सचिव पद पर अनिल कुमार लगातार पांचवीं बार विजेता रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रकाश टी पाल को भारी मतों से शिकस्त दी,
सुबह नौ बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम साढ़े चार बजे तक चली। कुल 3126 मतदाताओं में से 2177 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। कोरोना संक्रमण के चलते 2021 में बार एसोसिएशन के चुनाव नहीं हो पाए थे, ऐसे में इस साल अधिवक्ताओं में मतदान करने का भारी उत्साह था। सुबह से ही अधिवक्ता मतदान करने के लिए लाइनों पर लग गए। दोपहर तक लाइनें और लंबी हो गई। गर्मी के बावजूद अधिवक्ता अपने चैंबरों से निकलकर मतदान करने के लिए पहुंचे। करीब पांच बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू हुई। रात डेढ़ बजे चुनाव परिणाम घोषित किए गए |

अध्यक्ष पद :
मनमोहन कंडवाल – 1264
रंजन सोलंकी – 654
आलोक घिल्डियाल – 252

उपाध्यक्ष :
भानू प्रताप सिसोदिया – 597
परितोष बडोनी – 297
राजीव अग्रवाल – 295

 

सचिव :

अनिल कुमार – 2177
प्रकाश टी पाल – 646
रविंदर कुमार – 174

 

संयुक्त सचिव :
कपिल अरोड़ा – 724
अनिल सिंह बिष्ट- 632
बद्री प्रसाद उनियाल – 100

लाइब्रेरियन
सुभाष परमार- 1013
प्रमिला रावत – 129

आडिटर :
ललित भंडारी- 1105
प्रतिभा जायसवाल- 293

 

थ्री प्लस कार्यकारिणी सदस्य (पुरुष) :
सुभाष बहुगुणा- 707
आविष्कार सिंह रावत-693
अजय कुमार- 568 फाइव प्लस कार्यकारिणी सदस्य:
मधु नेगी- 782
अनिल कुमार-577
अरुण खन्ना- 435 सेवन प्लस कार्यकारिणी सदस्य:
दीपक कुमार त्यागी- 1054
अनुज शर्मा-979 टेन प्लस
कार्यकारिणी सदस्य:
राहुल अमोली-788
पंकज भंडारी- 655

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments